"> " />
एमपी पुलिस भर्ती 2026, एमपी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रधान आरक्षक कंप्यूटर भर्ती, एएसआई कंप्यूटर भर्ती, MP ESB भर्ती, एमपी पुलिस फिजिकल टेस्ट, 800 मीटर दौड़, दस्तावेज सत्यापन, भोपाल परीक्षा केंद्र, जबलपुर परीक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश पुलिस


एमपी पुलिस भर्ती: प्रधान आरक्षक और एएसआई की शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 से 9 जून तक

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (एएसआई - कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (Physical Proficiency Test - PPT) की तारीखें घोषित कर दी गई हैं।

सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण 7 जून से 9 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ अनिवार्य रूप से क्वालिफाई करनी होगी।

दौड़ के साथ ही अभ्यर्थियों के सभी मूल दस्तावेजों की स्क्रूटनी एवं सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया भी परीक्षा स्थल पर ही पूरी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा।

भोपाल और जबलपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र

परीक्षा के सुचारु संचालन एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं:

  • भोपाल केंद्र: लाल परेड मैदान, जहांगीराबाद, भोपाल।
  • जबलपुर केंद्र: छठवीं वाहिनी विसबल (रांझी) का परेड मैदान, जबलपुर।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा तिथि: 07 जून से 09 जून 2026।
  • पद: प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर)।
  • कुल पद: 89 पद।
  • परीक्षा में क्या होगा: 800 मीटर दौड़ एवं दस्तावेज सत्यापन।
  • परीक्षा स्थल: लाल परेड मैदान, भोपाल एवं छठवीं बटालियन परेड मैदान, जबलपुर।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र साथ रखें।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे