मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल, रेस्टोरेंट और बिजनेस सेंटर


मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल, रेस्टोरेंट और बिजनेस सेंटर

मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना की तर्ज पर मॉल, रेस्टोरेंट, बिजनेस सेंटर और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़े कार्यालयों को 24 घंटे खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश दुकान स्थापना अधिनियम, 1958 की धारा-6 में संशोधन प्रस्तावित है।

भारत सरकार ने राज्यों से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रचलित नियमों में संशोधन करने का आग्रह किया है। इसी के तहत व्यावसायिक गतिविधियों वाले क्षेत्रों को 24 घंटे खोलने की योजना बनाई जा रही है। संभावना है कि विधानसभा के बजट सत्र में संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा।

पिछला प्रयास और चुनौतियां

वर्ष 2024 में भोपाल और इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 24 घंटे बाजार खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सभी नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्रों तक विस्तारित करने की घोषणा की थी। हालांकि नगरीय विकास विभाग ने रात में सफाई कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई, जिसके बाद प्रस्ताव स्थगित हो गया।

श्रम विभाग का तर्क था कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और राजस्व में वृद्धि होगी।

आईटी और बीपीओ कर्मचारियों की सुविधा

प्रदेश में आईटी और बीपीओ क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। कई कंपनियां तीन पालियों में कार्य करती हैं और विदेशी कंपनियों के लिए भी सेवाएं देती हैं। रात में काम करने वाले कर्मचारियों को बंद बाजारों के कारण असुविधा होती है। इस समस्या को देखते हुए 24 घंटे बाजार खोलने की योजना बनाई गई है।

स्थानीय निकायों को निर्णय का अधिकार

संशोधन के तहत राज्य और स्थानीय निकायों को 24 घंटे बाजार खोलने के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए राज्य स्तर पर निर्णय होगा। प्रस्ताव पहले मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति में जाएगा, जहां कानून-व्यवस्था और स्वच्छता जैसे पहलुओं पर विचार होगा। इसके बाद कैबिनेट और विधानसभा की स्वीकृति के पश्चात राज्यपाल की अनुमति से अधिसूचना जारी की जाएगी।

इंदौर का पूर्व अनुभव

इंदौर में बीआरटीएस कॉरिडोर के दोनों ओर 100-100 मीटर क्षेत्र में 24 घंटे दुकानें खोलने का प्रयोग किया गया था। हालांकि रात में विवाद और अव्यवस्था के कारण इसे बाद में बंद कर दिया गया।




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे