मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु नवीनतम सामान्य ज्ञान - 20 मई 2026
-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में वार्षिक प्रीमियम कितना है?
- अ. 20 रुपए
- ब. 330 रुपए
- स. 436 रुपए
- द. 500 रुपए
उत्तर: स. 436 रुपए
-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत मृत्यु होने पर कितनी बीमा राशि दी जाती है?
- अ. 1 लाख रुपए
- ब. 2 लाख रुपए
- स. 3 लाख रुपए
- द. 5 लाख रुपए
उत्तर: ब. 2 लाख रुपए
-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना किस आयु वर्ग के लोगों के लिए लागू है?
- अ. 18 से 40 वर्ष
- ब. 18 से 50 वर्ष
- स. 18 से 60 वर्ष
- द. 18 से 70 वर्ष
उत्तर: ब. 18 से 50 वर्ष
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में वार्षिक प्रीमियम कितना है?
- अ. 12 रुपए
- ब. 20 रुपए
- स. 100 रुपए
- द. 436 रुपए
उत्तर: ब. 20 रुपए
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना किस प्रकार का बीमा कवर प्रदान करती है?
- अ. स्वास्थ्य बीमा
- ब. जीवन बीमा
- स. दुर्घटना बीमा
- द. फसल बीमा
उत्तर: स. दुर्घटना बीमा
-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में दुर्घटना के कारण पूर्ण स्थायी दिव्यांगता होने पर कितनी सहायता राशि मिलती है?
- अ. 50 हजार रुपए
- ब. 1 लाख रुपए
- स. 2 लाख रुपए
- द. 5 लाख रुपए
उत्तर: स. 2 लाख रुपए
-
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अधिकतम कितनी मासिक पेंशन दी जाती है?
- अ. 2000 रुपए
- ब. 3000 रुपए
- स. 4000 रुपए
- द. 5000 रुपए
उत्तर: द. 5000 रुपए
-
अटल पेंशन योजना मुख्य रूप से किस वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई थी?
- अ. सरकारी कर्मचारी
- ब. बड़े उद्योगपति
- स. असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
- द. विदेशी नागरिक
उत्तर: स. असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
-
अटल पेंशन योजना का संचालन किस संस्था द्वारा किया जाता है?
- अ. भारतीय रिजर्व बैंक
- ब. जीवन बीमा निगम
- स. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी
- द. नीति आयोग
उत्तर: स. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी
-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की शुरुआत कब की गई थी?
- अ. 15 अगस्त 2014
- ब. 9 मई 2015
- स. 2 अक्टूबर 2016
- द. 26 जनवरी 2017
उत्तर: ब. 9 मई 2015