MP TET Hindi Literature - Practice Questions & Answers


  1. निम्नलिखित प्रश्ना में चार वाक्यों में तीन त्रुटिपूर्ण हैं। त्रुटिरहित वाक्य का चयन कीजिए:
    A. शिष्य, यौवनावस्था की बुराईयों से बचो।
    B. शिष्य, युबाकाल की बुराइयों से बचो।
    C. शिष्य, यौवन की बुराइयों से बचो।
    D. शिष्य, योवन अवस्थां के समय की बुराइयों से बचो।
    सही उत्तर: C
  2. निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए:
    A. यदि परिश्रम करोगे तो सफल हो जाओगे।
    B. जो लड़का कमरे में बैठा है वो मेरा दोस्त है।
    C. प्रिय बोलो पर असत्यै नहीं।
    D. सोहन ने भोजन किया।
    सही उत्तर: C
  3. निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए:
    A. माया पत्र लिखती है।
    B. जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा दोस्त है।
    C. प्रिय बोलो पर असत्यै नहीं।
    D. सुमन ने भोजन किया।
    सही उत्तर: B
  4. निम्नलिखित में से भाववाच्य का वाक्य बताइए:
    A. साधना से चुपचाप नहीं बैठा जा सकता।
    B. सोहन पुस्तुक पढ़ रहा है।
    C. मैं गा नहीं सकता।
    D. सुमित द्वारा अखबार पढ़ा जाता है।
    सही उत्तर: A
  5. निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य का वाक्य बताइए:
    A. आपके द्वारा भोजन नहीं किया जाता।
    B. आप लोगों से रोज नहाया जाता है।
    C. दोस्तों के द्वारा विपत्ति में मदद की जाती है।
    D. संसद में बजट पेश हुआ।
    सही उत्तर: D
  6. निम्नलिखित में से (÷) चिन्ह का सही नाम बताइए:
    A. दीर्घ उच्चारण चिन्ह
    B. अपूर्णविराम चिन्ह
    C. पाद बिंदु चिन्ह
    D. तुल्यता सूचक चिन्ह
    सही उत्तर: C
  7. निम्नलिखित में से, __________ का प्रयोग ऊपर लिखे किसी वाक्य के अंश को दोबारा लिखने से बचने के लिए किया जाता है:
    A. पूर्णविराम चिन्ह
    B. पुनरुक्ति सूचक चिन्ह
    C. अल्पविराम चिन्ह
    D. अर्द्धविराम चिन्ह
    सही उत्तर: B
  8. नीचे दिए गए वाक्य में निम्नलिखित में से किस चिन्ह का प्रयोग किया गया है?
    (| को एक मात्रा तथा S को 2 मात्रा माना जाता है, जिसे क्रमशः लघु और गुरु कहते हैं।)
    A. अवतरण चिन्ह
    B. दीर्घ उच्चारण चिन्ह
    C. लाघव चिन्ह
    D. विस्मरण चिन्ह
    सही उत्तर: B
  9. निम्नलिखित में से किस वाक्य में प्रश्नवाचक चिन्ह के साथ अवतरण चिन्ह का सही प्रयोग किया गया है?
    A. शिक्षक (चिल्लाहते हुए) - सभी विद्यार्थी कहां भाग गए?
    B. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया था?
    C. मुरलीधर (कृष्ण) कहा गए?
    D. न्यूटन के गति के नियम को और क्या कहा जाता है?
    सही उत्तर: B
  10. निम्नलिखित प्रश्न में चार वाक्यों में तीन त्रुटिपूर्ण हैं। त्रुटिरहित वाक्य का चयन कीजिए:
    A. सुमन सप्रमाण के साथ अपनी बात बताएगा।
    B. सुमन सप्रमाड सहित अपनी बात बताएगा।
    C. सुमन प्रमाण सहित अपनी बात बताएगा।
    D. सुमन प्रमाड के साथ अपनी बात बताएगा।
    सही उत्तर: C




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे