1. केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार को जो पत्र लिखा जाएगा उसमें अभिवादन का शब्द होगा-
Options:
A. प्रिय मंत्री जी
B. मान्यवर
C. श्रीमान जी
D. श्रीमान महोदय
Correct Answer: B. मान्यवर
2. पुत्र द्वारा अपने पिता को लिखे पत्र में पुत्र का पता एवं दिनांक पत्र में कहाँ पर लिखी जाएगी?
Options:
A. ऊपर बाईं ओर
B. ऊपर दाईं ओर
C. नीचे दाईं ओर
D. नीचे बाईं ओर
Correct Answer: B. ऊपर दाईं ओर
3. छुट्टी के लिए छात्र द्वारा प्रधानाचार्य को जो पत्र लिखा जाएगा उसमें छात्र अपना नाम एवं कक्षा कहाँ लिखेगा?
Options:
A. नीचे दाईं ओर
B. नीचे बाईं ओर
C. ऊपर दाईं ओर
D. ऊपर बाईं ओर
Correct Answer: A. नीचे दाईं ओर
4. निबंध शब्द का क्या अर्थ है?
Options:
A. अच्छी तरह बँधा हुआ
B. खुला हुआ
C. स्वतंत्र
D. बिना बंधन के
Correct Answer: A. अच्छी तरह बँधा हुआ
5. निबंध की शैली कैसी होनी चाहिए?
Options:
A. प्रसादगुण युक्त
B. ऋंगारिक
C. आलंकारिक
D. उक्त में से कोई नहीं
Correct Answer: A. प्रसादगुण युक्त
6. निबंध के कलेवर को हम कितने भागों में बाँट सकते हैं?
Options:
A. 5
B. 7
C. 3
D. 2
Correct Answer: C. 3
7. निबंध के भाग हैं-
Options:
A. आरंभ
B. मध्य
C. अंत
D. उक्त सभी
Correct Answer: D. उक्त सभी
8. हिन्दी के सबसे समर्थ निबंध लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने निबंध के कितने भेद माने हैं?
Options:
A. 4
B. 5
C. 6
D. 7
Correct Answer: A. 4
9. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निबंध के भेद हैं-
Options:
A. विचारात्मक निबंध तथा विवरणात्मक निबंध
B. वर्णनात्मक निबंध
C. भावात्मक निबंध
D. उक्त सभी
Correct Answer: D. उक्त सभी
10. निबंध का सुन्दर -------- ही निबंध की सफलता का द्योतक है।
Options:
A. अन्त
B. आरंभ
C. मध्य
D. उक्त में से कोई नहीं
Correct Answer: A. अन्त