मप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा – मुख्यमंत्री अध्यक्ष


मप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा – मुख्यमंत्री अध्यक्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 5 मई को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई। यह बोर्ड राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके अध्यक्ष होंगे। बोर्ड में 8 विभागों के साथ-साथ अशासकीय सदस्य और जिला स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बोर्ड में होंगे।

कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442 करोड़ रुपए का प्रावधान मंजूर किया गया है। साथ ही विभिन्न विभागों के लिए 38555 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई। भोपाल के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में ऐतिहासिक सफलता मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी का विशेष धन्यवाद जताया। कैबिनेट की बैठक में झालमुड़ी खाकर खुशियां भी मनाई गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेंहू उपार्जित किया जा चुका है, जिसमें 6520 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। 14 लाख 70 हजार किसानों की बुकिंग हुई है।

इंदौर में 9 से 13 जून तक कृषि कल्याण वर्ष के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 26 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे