एमपीपीएससी परीक्षा सामान्य ज्ञान - 12 फरवरी 2025


1. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया है?

अ. मणपुर        ब. गुजरात        स. छत्तीसगढ़           द. महाराष्ट्र

उत्तर-अ. मणिपुर

2.        1923 में किस वायसराय के कार्यकाल में नमक कर को दुगना करने हेतु कानून पारित किया गया था ?

अ. लॉर्ड माउण्ट बैंटन   ब. लॉर्ड कर्जन स. लॉर्ड रीडिंग द. लॉर्ड वेलेजली

उत्तर- स. लॉर्ड रीडिंग

3.        भारत के गवर्नर जनरल को किस वर्ष से वायसराय भी कहा जाने लगा था ?

अ. 1859       ब. 1857        स. 1856       द. 1858

उत्तर- द. 1858

4. फरवरी 2025 में किस राज्य में उत्तर भारत की पहली हरित हाइड्रोजन संयंत्र की आधार शिला रखी गई?

अ.असम          ब. बिहार         स. राजस्थान      द. हिमाचल

उत्तर- द. हिमाचल

5.बीजागढ़ की पहाड़ी निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रेणी में स्थित है?

अ.सतपुड़ा श्रेणी   ब.विन्ध्याचल श्रेणी      स.कैमूर श्रेणी    द. महादेव श्रेणी

उत्तर- अ.सतपुड़ा श्रेणी

6.राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में कौनसे सदस्य शामिल होते हैं?

अ. संसद के दोनों सदनों के सदस्य

ब. संसद के दोनों सदनों और राज्य विधान सभाओं के सदस्य

स.संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य

द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- स.संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य

7. कृत्रिम प्रकाश संश्लेषण का उपयोग करके अंतरिक्ष में रॉकेट ईधन के लिए किसने ऑक्सीजन का निर्माण किया है?

अ.पाकिस्तान      ब. यूरोप          स. चीन          द. रूस

उत्तर-स.चीन

8.ऑपरेशन डेविल हंट किसने प्रारंभ किया ?

अ.कर्नाटक        ब. बंगलादेश       स. उड़ीसा         द. बिहार

उत्तर-ब. बंगलादेश

9. शिक्षा का अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा मौलिक अधिकार में शामिल किया गया ?

अ. पहला संविधान संशोधन        ब. बयालीसवाँ संविधान संशोधन

स. चवालीसवाँ संविधान संशोधन    द. छियासीवाँ संविधान संशोधन

उत्तर- द. छियासीवाँ संविधान संशोधन

10. निम्नलिखित सागरों में से कौनसा गाजा स्ट्रिप के पास स्थित है?

अ. भूमध्य सागर ब. लाल सागर   स.काला सागर द. कैस्पियन सागर

उत्तर- भूमध्य सागर

11.     साइमन कमीशन किस वर्ष भारत आया था ?

अ.   1928 में    ब 1929 में      स. 1927 में     द. 1926 में

उत्तर- अ. 1928 में

12. सूर्य के व्यापक अध्ययन के लिए निम्नलिखित में से कौनसा इसरो का हाल का वैज्ञानिक मिशन है-

अ. आदित्य-एल 1     ब. भास्कर-एल 2 स.सोलर मिशन-एल 1

द. सोलर आर्बिटर

उत्तर- अ. आदित्य-एल 1

13. ग्रीन मफलर किस प्रदूषण से संबंधित है?

अ. मृदा    ब. वायु    स. ध्वनि   द. जल

उत्तर- ब. वायु स. ध्वनि दोनों

14. निम्नलिखित में से कौनसा भारत सरकार का राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम नहीं

है?

अ.              राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम

ब.फ्लोरोसिस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम

स.एनीमिया नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय आयरन प्लस पहल

द. राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम

उत्तर- ब.फ्लोरोसिस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, द. राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम दोनों

15. निम्नलिखित में से कौनसा सबसे स्थिर पारिस्थितिकी तंत्र है?

अ. वन पारिस्थितिकी-तंत्र          

ब. रेगिस्तानी पारिस्थितिकी-तंत्र

स. समुद्री पारिस्थितिकी-तंत्र     

द. घास का मैदान पारिस्थितिकी-तंत्र

उत्तर- स. समुद्री पारिस्थितिकी-तंत्र




पत्रिका

...
प्रतियोगिता निर्देशिका - जुलाई 2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका जून 2025
और देखे