म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए नवीनतम सामान्य ज्ञान प्रश्न
म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए नवीनतम सामान्य ज्ञान प्रश्न
1. देश में 1 रुपए का नोट जारी करने की जिम्मेदारी किसकी होती है?
- अ. भारतीय रिजर्व बैंक
- ब. वित्त मंत्रालय
- स. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- द. राष्ट्रपति
उत्तर: ब. वित्त मंत्रालय
2. कॉम्बैट मिशन के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट कौन हैं?
- अ. अवनी चतुर्वेदी
- ब. मोहना सिंह
- स. भावना कंठ
- द. शिवांगी सिंह
उत्तर: स. भावना कंठ
3. 1905 में किए गए बंगाल विभाजन को 1911 में किस ब्रिटिश सम्राट ने रद्द किया था?
- अ. किंग एडवर्ड सप्तम
- ब. किंग जॉर्ज पंचम
- स. लॉर्ड कर्जन
- द. लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय
उत्तर: ब. किंग जॉर्ज पंचम
4. बेतवा नदी के किनारे 16वीं–18वीं शताब्दी में बने बुंदेला राजाओं की छतरियों के लिए कौन-सा स्थान प्रसिद्ध है?
- अ. मांडू
- ब. ओरछा
- स. चंदेरी
- द. दतिया
उत्तर: ब. ओरछा