MPTET जीव विज्ञान परीक्षा - 24-03-2025
1. अलैंगिक बीजाणु निम्नलिखित में से किसमें पैदा होते हैं?
अ. क्लाइस्टोथेसिया
ब. पैरीथीसिया
स. एपोथीसिया
द. पायनेडिया
उत्तर: द. पायनेडिया
2. केवल अलैंगिक अवस्था वाली फंगी निम्न में से किस वर्ग में आती हैं?
अ. ड्यूटेरोमायकोटिना
ब. जाइगोमाइकोटिना
स. ऐसकोमाइकोटिना
द. बेसीडियोमाइकोटिना
उत्तर: अ. ड्यूटेरोमायकोटिना
3. डीएनए पुनरावृत्ति निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया के दौरान होती है?
अ. समसूत्री विभाजन
ब. अर्धसूत्री विभाजन
स. जन्युजनन
द. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: अ. समसूत्री विभाजन
4. निम्नलिखित में से किसे सबसे छोटा सूक्ष्म जीव समझा जाता है?
अ. फंगी
ब. जीवाणु
स. ऐल्गी
द. माइकोप्लाज्मा
उत्तर: द. माइकोप्लाज्मा
5. जीन विनिमय (क्रासिंग ओवर) निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया के दौरान होता है?
अ. तनुपट्ट
ब. युग्मपट्टी
स. स्थूलांशु
द. द्विपट्ट
उत्तर: स. स्थूलांशु