जीव विज्ञान परीक्षा प्रश्न - 20 सितंबर 2025
MPTET परीक्षा जीव विज्ञान – 20-9-2025
-
बैलैनोग्लोसस को सामान्यतया जाना जाता है-
अ. केंचुए के रूप में
ब. फीता कृमि के रूप में
स. कॉर्न कृमि के रूप में
द. जिह्वा कृमि के रूप में
उत्तर: द. जिह्वा कृमि के रूप में -
किस चरण में एक सेन्ट्रोमियर दो में विभाजित हो जाता है ?
अ. मेटाफेज-I में
ब. प्रोफेज-I में
स. मेटाफेज-II में
द. ऐनाफेज- II में
उत्तर: द. ऐनाफेज- II में -
कुछ पक्षियों की पूँछ पर तेल उत्पादक ग्रंथि कहलाती है-
अ. प्रिन ग्रंथि
ब. म्यूकस ग्रंथि
स. हरित ग्रंथि
द. सेबेसियस ग्रंथि
उत्तर: अ. प्रिन ग्रंथि -
निम्नलिखित में गुदा किसमें अनुपस्थित होती है?
अ. जोंक में
ब. गोल कृमि में
स. केंचुआ में
द. चपटा कृमि में
उत्तर: द. चपटा कृमि में -
यकृत में यूरिया का संश्लेषण होता है-
अ. नाइट्रोजन-चक्र द्वारा
ब. क्रेब्स-चक्र द्वारा
स. ग्लाइकोलाइसिस द्वारा
द. आर्नीथीन-चक्र द्वारा
उत्तर: द. आर्नीथीन-चक्र द्वारा
Useful Links
Latest News
Blog



