MPTET परीक्षा हिन्दी साहित्य - 15-3-2025
प्रश्न 1:
निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए?
- A. यदि परिश्रम करोगे तो सफल हो जाओगे।
- B. जो लड़का कमरे में बैठा है वो मेरा दोस्त है।
- C. प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
- D. सोहन ने भोजन किया।
उत्तर: C. प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
प्रश्न 2:
निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का चयन कीजिए?
- A. माया पत्र लिखती है।
- B. जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा दोस्त है।
- C. प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
- D. सुमन ने भोजन किया।
उत्तर: B. जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा दोस्त है।
प्रश्न 3:
निम्नोलिखित में से भाववाच्यत का वाक्य बताइए?
- A. साधना से चुपचाप नहीं बैठा जा सकता।
- B. सोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
- C. मैं गा नहीं सकता।
- D. सुमित द्वारा अखबार पढ़ा जाता है।
उत्तर: A. साधना से चुपचाप नहीं बैठा जा सकता।
प्रश्न 4:
निम्नालिखित में से कर्तृवाच्य का वाक्य बताइए?
- A. आपके द्वारा भोजन नहीं किया जाता।
- B. आप लोगों से रोज नहाया जाता है।
- C. दोस्तों के द्वारा विपत्ति में मदद की जाती है।
- D. संसद में बजट पेश हुआ।
उत्तर: D. संसद में बजट पेश हुआ।
प्रश्न 5:
निम्नलिखित में से कौन-सा एक भाववाच्य का सही उदाहरण है?
- A. सोमवार को वोटिंग है।
- B. आपके द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
- C. लेखक के द्वारा कविता नहीं लिखी जाएगी।
- D. उस बेचारी से रोया भी नहीं जाता।
उत्तर: D. उस बेचारी से रोया भी नहीं जाता।