राष्ट्रीय सम्मान 2024-2025 की घोषणा - संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश


संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय सम्मान 2024-2025 की घोषणा

प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम सहित कई हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

8 अगस्त को मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित आठ राष्ट्रीय सम्मानों के विजेताओं की घोषणा कर दी है। ये सम्मान कला, संस्कृति, साहित्य, सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।

संस्कृति विभाग के संचालक एन.पी. नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान पुणे और भोपाल की संस्थाओं को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान की राशि ₹20 लाख होगी, जबकि अन्य सभी सम्मानों के साथ ₹5 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

सम्मान वितरण की तिथियां

  • राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान: 28 सितंबर, इंदौर
  • राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान: 13 अक्टूबर, खंडवा
  • राष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान: 2 अक्टूबर, भोपाल
  • शेष पांच सम्मान: 14 सितंबर, भोपाल (हिंदी दिवस समारोह)

वर्ष 2024 के सम्मान विजेता

  • किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन): प्रसून जोशी, दिल्ली
  • लता मंगेशकर सम्मान (संगीत निर्देशन): शंकर-एहसान-लॉय, मुंबई
  • महात्मा गांधी सम्मान: आनंदधाम, भोपाल
  • सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: प्रशांत पोल, जबलपुर
  • निर्मल वर्मा सम्मान: रीता कौशल, ऑस्ट्रेलिया
  • फादर कामिल बुल्के सम्मान: डॉ. इंदिरा गाजिएवा, रूस
  • गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. राधेश्याम नापित, शहडोल
  • हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. केसी अजय कुमार, तिरुवनंतपुरम

वर्ष 2025 के सम्मान विजेता

  • किशोर कुमार सम्मान (निर्देशन): संजय लीला भंसाली, मुंबई
  • लता मंगेशकर सम्मान (पार्श्व गायन): सोनू निगम, मुंबई
  • महात्मा गांधी सम्मान: पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम, पुणे
  • सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान: लोकेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल
  • निर्मल वर्मा सम्मान: डॉ. वंदना मुकेश, इंग्लैंड
  • फादर कामिल बुल्के सम्मान: पद्मा जोसेफिन वीरसिंघे, श्रीलंका
  • गुणाकर मुले सम्मान: डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे, भोपाल
  • हिंदी सेवा सम्मान: डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली

स्रोत: मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग | घोषणा की तिथि: 8 अगस्त, 2025




पत्रिका

...
प्रतियोगिता निर्देशिका सितंबर-2025
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे