नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 में लगातार तीसरा सिल्वर जीता


नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 में लगातार तीसरा सिल्वर जीता

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 में 85.01 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह उनका डायमंड लीग में लगातार तीसरा सिल्वर मेडल है।

यह फाइनल 28 अगस्त को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर के लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में आयोजित किया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

नीरज ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया। दूसरा थ्रो 82 मीटर रहा, फिर उन्होंने लगातार तीन बार फाउल किया। आखिरी में 85.01 मीटर का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे।

डायमंड लीग 2025 में नीरज का प्रदर्शन

दोहा डायमंड लीग

सीजन की शुरुआत मई में दोहा डायमंड लीग से हुई, जहां नीरज ने पहली बार 90 मीटर से अधिक थ्रो किया — 90.23 मीटर। पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो किया, दूसरा थ्रो अमान्य रहा, और तीसरे प्रयास में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

इससे पहले उनका बेस्ट 89.94 मीटर था जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में किया था। हालांकि, दोहा में वे जूलियन वेबर (91.06 मीटर) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन ने 85.64 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पेरिस डायमंड लीग

जून में पेरिस डायमंड लीग में नीरज ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने यह थ्रो पहले ही प्रयास में फेंककर जीत पक्की कर ली थी।

इस प्रतियोगिता में जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर के साथ दूसरा और ब्राजील के मौरिसियो लुइज डा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे