निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर रचा इतिहास


लगातार सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज इतिहास रचने जा रही हैं। वह आज़ाद भारत की पहली केंद्रीय वित्त मंत्री बन गई हैं जो लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक बार लगातार बजट पेश करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

9वीं बार बजट पेश करने जा रहीं निर्मला सीतारमण

लगातार नौवां बजट पेश करने के साथ निर्मला सीतारमण पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के कुल 10 बजट के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई हैं, हालांकि देसाई द्वारा पेश किए गए सभी बजट लगातार नहीं थे। खास बात यह है कि उन्होंने पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बनने का गौरव हासिल किया है। वह लगातार 9 बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री हैं।

पी. चिदंबरम की बराबरी

पी. चिदंबरम ने लगभग तीन दशकों में कुल 9 बजट पेश किए थे। बजट 2026 पेश करने के साथ निर्मला सीतारमण ने चिदंबरम के कुल बजट की संख्या की बराबरी कर ली है। हालांकि, खास बात यह है कि सीतारमण के सभी नौ बजट लगातार पेश किए गए हैं।

मोरारजी देसाई से सिर्फ एक कदम दूर

निर्मला सीतारमण अब सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरारजी देसाई से सिर्फ एक कदम दूर हैं, जिन्होंने कुल 10 बजट पेश किए थे। देसाई का कार्यकाल दो चरणों (1958–63 और 1967–69) में रहा। वहीं, सीतारमण ने 2019 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी रुकावट के यह उपलब्धि हासिल की है। यदि वह वर्ष 2027 में भी बजट पेश करती हैं, तो वह एक ही वित्त मंत्री द्वारा सबसे ज्यादा बजट पेश करने के मामले में मोरारजी देसाई की बराबरी कर लेंगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे