म.प्र. के 59 हजार स्कूलों में बिना कम्प्यूटर डिजिटल इंडिया


म.प्र. के 59 हजार स्कूलों में बिना कम्प्यूटर डिजिटल इंडिया

देश भर में डिजिटल इंडिया का दावा किया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में यह दावा फेल होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूली पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्यूरिटी, डाटा साइंस, और कोडिंग जैसे विषय जोड़े गए हैं।

लेकिन प्रदेश के 59 हजार स्कूलों ने तो कंप्यूटर ही नहीं देखा है।

यूडाइस (UDISE) 2024-25 रिपोर्ट के अनुसार:

  • 66,000 स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है।
  • 10,000 से अधिक स्कूलों में बिजली की सुविधा नहीं है।
  • करीब 15,000 स्कूलों में बिजली आपूर्ति अस्थिर है या बिल्कुल नहीं है।

यह स्थिति प्रदेश में डिजिटल शिक्षा के वास्तविक हालात को उजागर करती है, और यह सवाल उठाती है कि क्या ऐसी व्यवस्था में तकनीकी शिक्षा संभव है?




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे