अब परमाणु धमकी नहीं सहेंगे - भारत का सख्त संदेश


अब परमाणु धमकी नहीं सहेंगे: भारत का सख्त संदेश

1. प्रधानमंत्री मोदी का देश को संबोधन – 12 मई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को देश को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने सैन्य कार्रवाई को फिलहाल स्थगित किया है, लेकिन यह कोई कमजोरी नहीं है। अगली कार्रवाई पाकिस्तान के रवैये पर निर्भर करेगी।

मोदी ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या को आतंकवाद का वीभत्स चेहरा बताया और कहा कि अब भारत किसी भी तरह की परमाणु धमकी को सहन नहीं करेगा।

“हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम अब हर आतंकी जान चुका है। भारत ने हर युद्ध में पाकिस्तान को हराया है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की मिसाइलें और ड्रोन भारत के सामने तिनकों की तरह बिखर गए। भारत का रुख साफ है – आतंक और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। अगर बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद या PoK पर ही होगी।

2. भारत-पाकिस्तान DGMO बातचीत

12 मई को भारत के DGMO ले. जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई। दोनों देशों ने बॉर्डर से सैनिकों की संख्या घटाने और हमले रोकने पर सहमति जताई।

3. तीन राज्यों में ड्रोन दिखे

सीजफायर के बावजूद 12 मई को लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन देखे गए। सांबा और पठानकोट में भारतीय एयर डिफेंस ने ड्रोन को मार गिराया।

4. ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी

12 मई को लगातार दूसरे दिन भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आर्मी के DGMO ले. जनरल राजीव घई, नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयरफोर्स से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने जानकारी दी।

भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह ऑपरेशन आतंकियों के खिलाफ था लेकिन पाकिस्तानी सेना ने उनका समर्थन किया और जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने चीनी मिसाइलों, UAV, रॉकेट्स और ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया। हमारे मिग-29 जेट्स एक्शन के लिए तैयार थे।

5. ट्रम्प बोले - परमाणु युद्ध रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोक दिया। उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी थी कि अगर तनाव नहीं रुका तो व्यापार बंद कर देंगे।

6. 43 घंटे बाद खुले 32 एयरपोर्ट

सीजफायर के 43 घंटे बाद 12 मई को भारत के 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स फिर से खोल दिए गए। 9 मई से 15 मई की सुबह तक 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं थीं। अब यात्रियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे