PUCC नहीं तो पेट्रोल नहीं: ओडिशा सरकार ने बढ़ाई प्रवर्तन की तारीख
PUCC नहीं तो पेट्रोल नहीं: ओडिशा सरकार ने बढ़ाई प्रवर्तन की तारीख
ओडिशा सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के बिना पेट्रोल न देने के नियम के सख्त अमल की तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है। राज्य के परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने बताया कि “PUCC नहीं तो, पेट्रोल नहीं” नियम अब 1 अप्रैल से सख्ती से लागू किया जाएगा।
सरकार ने वाहन मालिकों को 31 मार्च तक का समय दिया है, ताकि वे अपना वैध PUCC बनवा सकें। यह अभियान पहले 1 जनवरी से लागू होना था, लेकिन इसे पहले 1 फरवरी और अब दूसरी बार बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया गया है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि यह फैसला आम लोगों को पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि किसी को अचानक परेशानी न हो और सभी वाहन नियमों के अनुरूप आ सकें।
Useful Links
Latest News
Blog



