राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में श्री राजीव वर्मा और श्री अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में सुश्री कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई। श्री राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, श्री अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा सुश्री कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।
President Smt. DraupadiMurmuhonored three personalities of the state with the SangeetNatakAkademi Award for the year 2023 in a investiture ceremony organized at VigyanBhawan. President Smt. Murmuhonored Mr. Rajeev Verma and Mr. Anup Joshi in the field of theater and Ms. KalapiniKomkali in the field of music by giving them copper plates. Angavastram and cash amount of Rs 1 lakh were also given to the award winners. Mr. Rajeev Verma has received the Academy Award for his special contribution in theater acting, Mr. Anup Joshi in allied theater arts - lighting and Ms. KalapiniKomkali for his special contribution in Hindustani vocal music. In the programme, a total of 94 personalities were given Academy Awards and 7 artistes were given Academy Fellowship for the year 2022 and 2023. On this occasion, Union Culture and Tourism Minister Shri G. Kishan Reddy and Minister of State for Culture Shri Arjun Ram Meghwal were also present.
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs