संविधान विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन | भारतीय संविधान के विद्वान


संविधान विशेषज्ञ पद्मभूषण डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन

प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप का 4 जून को 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ भी चल रहे थे।

डॉ. कश्यप भारत के प्रमुख संवैधानिक विद्वानों में से एक थे। उन्होंने भारतीय संविधान, संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर व्यापक लेखन और शोध कार्य किया। उनके विचारों और योगदान ने देश में संवैधानिक एवं संसदीय विमर्श को समृद्ध बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. सुभाष सी. कश्यप भारत के अग्रणी संवैधानिक विशेषज्ञों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक चर्चाओं में योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

प्रधानमंत्री ने उनके लेखन, ज्ञान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे