पाक का ड्रामा खत्म: भारत के खिलाफ मैच पर बदला फैसला


पाक का ड्रामा खत्म

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने का एलान किया, लेकिन नौ दिन में ही उसे अपना फैसला बदलना पड़ा। भारी-भरकम बयान, सियासी अंदाज और क्षेत्रीय एकजुटता की बातें आखिरकार पैसों, शेड्यूल और हकीकत के आगे टिक नहीं सकीं।

जब एक फरवरी को पाकिस्तान ने बड़े जोश के साथ भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की धमकी दी थी, तभी ज्यादातर लोगों ने कह दिया था कि आखिर में उन्हें खेलना ही पड़ेगा।

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर उन पहले लोगों में थे जिन्होंने खुलकर कहा कि यह फैसला ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, “इसमें नया क्या है? हम जानते हैं पाकिस्तान के खिलाड़ी रिटायर होते हैं और चार दिन बाद वापस आ जाते हैं। यहां भी ऐसा ही हो सकता है।”

एक हफ्ते बाद ठीक वही हुआ, जिसकी उम्मीद की जा रही थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे