पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा की उम्र 37 साल है। वह प्रधानमंत्री पद पर चुनी गई सबसे युवा नेता हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनवात्राकी बेटी है। 37 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री बनी हैं। वे थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं, साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं। यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं। वह पाइतोंग्तार्न की बुआ हैं। पाइतोंग्तार्न, शिनवात्रा फैमिली से प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी नेता हैं। थाक्सिन के जीजा सोमचाई वोंगसावत भी 2008 में थाईलैंड के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। थाक्सिन 2001 में थाइलैंड के पीएम बने थे। थाक्सिन शिनवात्रा को तख्तापलट के जरिए सत्ता से बाहर किया गया था। पाइतोंग्तार्न सत्ताधारी पार्टी ‘फु थाई’ की नेता है। हालांकि पाइतोंग्तार्न अभी सांसद नहीं हैं। पाइतोंग्तार्न शिनावत्रा 2023 से फू थाई पार्टी की अध्यक्ष हैं। वे अप्रैल 2023 में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भी रही थी। उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव में दूसरे स्थान पर रही।