पीएफ से ₹1 लाख तक के दावे 3 दिन में निपटेंगे


पीएफ से ₹1 लाख तक के दावे 3 दिन में निपटेंगे

शिक्षा, बीमारी, घर निर्माण या शादी जैसे खर्चों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) से ₹1 लाख तक की निकासी अब और भी आसान हो गई है। सरकार का दावा है कि ऐसे छोटे दावे अब 72 घंटे (3 दिन) के भीतर सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

ईपीएफओ (EPFO) के अनुसार, 99% PF निकासी के आवेदन अब ऑनलाइन माध्यम से आ रहे हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में किए गए 68.96 लाख दावों में से लगभग 50% दावे 72 घंटे के भीतर निपटा दिए गए।

वित्त वर्ष 2025-26 का लक्ष्य

सरकार का अगला लक्ष्य है कि ₹1 लाख तक के सभी दावे 2025-26 में 72 घंटों के भीतर निपटा दिए जाएं। वहीं, ₹1 लाख से अधिक राशि वाले 90% दावों का निपटारा भी 20 दिनों के भीतर हो रहा है।

ईपीएफओ सदस्यता आंकड़े

वर्तमान में ईपीएफओ के 7.37 करोड़ सक्रिय सदस्य हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे