कपड़ा उद्योग के लिए पीएलआई के तहत 17 नए आवेदकों को मंजूरी


कपड़ा उद्योग के लिए पीएलआई के तहत 17 नए आवेदकों को मंजूरी

सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तीसरे दौर में 17 नए आवेदकों को मंजूरी दे दी है। कपड़ा मंत्रालय ने 18 नवंबर को इसकी जानकारी दी।

इस कदम से निवेश में वृद्धि, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा और मानव निर्मित फाइबर (MMF) परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स तथा टेक्निकल टेक्सटाइल क्षेत्रों में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, नए स्वीकृत आवेदकों ने कुल 2,374 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। प्रस्तावित परियोजनाओं से आने वाले वर्ष में 12,893 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित बिक्री और लगभग 22,646 रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है।

कपड़ा उद्योग के लिए पीएलआई योजना को 24 सितंबर 2021 को अधिसूचित किया गया था। इस योजना के तहत एमएमएफ परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और तकनीकी वस्त्रों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 10,683 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे।

इस योजना का उद्देश्य वस्त्र उद्योग को आवश्यक आकार, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और रोजगार सृजन में सक्षम बनाना है।

पहले दो चरणों में इस योजना के तहत कुल 74 आवेदकों को मंजूरी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने हाल ही में उद्योग जगत की भागीदारी बढ़ाने के लिए योजना में बड़े संशोधन किए हैं। नए आवेदन स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 31 दिसंबर 2025 तक फिर से खोल दिया गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे