पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मप्र नंबर वन, बड़े शहरों में भोपाल चौथा
इंदौर देश मे प्रथम
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) के सफल क्रियान्वयन में मप्र लगातार देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय 20 नवंबर को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में मप्र समेत तीन नगरीय निकायों इंदौर, सारणी और बालाघाट को सम्मानित किया जाएगा।
मप्र में योजना के तहत 10.87 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ दिया गया है। 50 हजार रुपए तक ब्याज मुक्त लोन इस योजना में स्ट्रीट वेंडर्स को 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। इसके साथ ही 30 हजार रुपए की लिमिट वाला यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जा रहा है। इसके चलते मप्र में अब तक कुल 17.22 ऋण प्रकरणों में 2,827 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। योजना में 40 फीसदी महिला हितग्राहियों की भागीदारी तय की गई है। डिजिटल इंडिया के तहत प्रदेश में 7.61 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स ने डिजिटल लेनदेन अपनाया है। इंदौर देशभर में पहले स्थान पर... मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में इंदौर नगर निगम ने 2,02,407 ऋण वितरित कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं भोपाल नगर निगम ने 1,39,262 ऋण वितरित कर चौथा स्थान पाया है। मेजर सिटी श्रेणी (1 से 10 लाख जनसंख्या) में उज्जैन नगर निगम ने 59,538 ऋण वितरित कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया।Useful Links
Latest News
Blog



