पीवीआर आइनाक्स ने लद्दाख में 11,500 फुट की ऊँचाई पर पहला मल्टीप्लेक्स खोला


पीवीआर आइनाक्स ने लद्दाख में 11,500 फुट की ऊँचाई पर पहला मल्टीप्लेक्स खोला

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है! सिनेमा प्रदर्शन की प्रमुख कंपनी पीवीआर आइनाक्स ने लेह में 11,500 फुट की ऊँचाई पर अपना पहला मल्टीप्लेक्स शुरू किया है। यह मल्टीप्लेक्स न केवल स्थानीय लोगों का मनोरंजन करेगा, बल्कि यहां घूमने आए पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा। मल्टीप्लेक्स के खुलने से क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह है।

लेह जिले के साबु की सोलर कॉलोनी में स्थित इस मल्टीप्लेक्स में दो स्क्रीन हैं, और यह हिमालय की गोद में, लेह-मनाली बाइपास रोड पर स्थित है। सिनेमा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और यह स्थान एक नई मनोरंजन का केंद्र बन गया है।

लद्दाख में फिल्म शूटिंग के लिए टीमों की आमद में लगातार वृद्धि हो रही है। अब लद्दाख के लोग उन फिल्मों को अपने आधुनिक मल्टीप्लेक्स में देख सकेंगे, जो यहाँ शूट की गई हैं। पीवीआर आइनाक्स के अधिकारियों का कहना है कि यह मल्टीप्लेक्स न केवल मनोरंजन के क्षेत्र में, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

मल्टीप्लेक्स के दोनों ऑडिटोरियम में बेहतरीन दृश्य गुणवत्ता के लिए 2K प्रोजेक्शन की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, डाल्बी 7.1 सराउंड साउंड दर्शकों को फिल्म के हर दृश्य का जीवंत अनुभव देगा। नेक्स्ट-जेन 3D तकनीक से बड़ी फिल्मों को अत्यंत स्पष्टता से देखा जा सकेगा।

पीवीआर आइनाक्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने इस अवसर को कंपनी के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने बताया कि लेह की अधिक ऊँचाई पर पतली हवा के कारण उत्पन्न ध्वनि संबंधी चुनौतियों को तकनीकी नवाचार के माध्यम से हल किया गया है।

दुनिया में बहुत कम स्थान हैं, जो लद्दाख जैसी अद्भुत पृष्ठभूमि प्रदान करते हैं। ऐसे में लेह में इतनी ऊँचाई पर विश्वस्तरीय सिनेमा पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है और यह दर्शाता है कि हम हर क्षेत्र तक अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मल्टीप्लेक्स के साथ, लेह का पहला फूड कोर्ट भी शुरू किया गया है, जिसे देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है। इस फूड कोर्ट में कई वैश्विक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स उपलब्ध हैं, जो एक अद्वितीय मनोरंजन अनुभव प्रदान करते हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे