मध्यप्रदेश बिजली विभाग Question Bank
सामान्य ज्ञान प्रश्न
-
कौन सा प्राचीन शहर अपने डॉकयार्ड्स और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था?
- A) हड़प्पा
- B) लोथल
- C) मोहनजो-दड़ो
- D) धोलावीरा
सही उत्तर: B
-
मेघदूत किस भाषा में लिखा गया था?
- A) हिंदी
- B) पाली
- C) संस्कृत
- D) प्राकृत
सही उत्तर: C
-
निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति राष्ट्रकूट शासक था?
- A) पुलकेशिन
- B) कीर्तिवर्मन
- C) हर्षवर्धन
- D) दंतिदुर्ग
सही उत्तर: D
-
संगम वंश का अंतिम शासक कौन था?
- A) वीरुपक्ष II
- B) वीरुपक्ष I
- C) सुलावा नरसिंह
- D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: D
-
मुद्रा प्रबंधन विभाग कहाँ स्थित है?
- A) दिल्ली
- B) मुंबई
- C) कोलकाता
- D) हैदराबाद
सही उत्तर: B
-
जनसंख्या पिरामिड के आकार में जनसंख्या की विशेषताएँ दर्शाई जाती हैं। बाईं ओर क्या प्रदर्शित किया जाता है?
- A) महिला
- B) पुरुष
- C) बच्चे
- D) बुजुर्ग
सही उत्तर: B
-
घुमंतू चरवाहा समुदाय निम्नलिखित में से किस जानवर का पालन नहीं करता है?
- A) याक
- B) लामा
- C) हिरण
- D) ऊंट
सही उत्तर: C
-
भारत के किस राज्य का देश के कुल निर्यात में सबसे अधिक हिस्सा है?
- A) महाराष्ट्र
- B) गुजरात
- C) तमिलनाडु
- D) कर्नाटक
सही उत्तर: B
-
भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों का संरक्षक कौन है?
- A) सर्वोच्च न्यायालय
- B) संसद
- C) राष्ट्रपति
- D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर: A
-
लेवर कप किस खेल से संबंधित है?
- A) मुक्केबाजी
- B) फुटबॉल
- C) बैडमिंटन
- D) टेनिस
सही उत्तर: D
-
मोनोकल्चर निम्नलिखित में से किसका आवर्ती विशेषता है?
- A) झूम खेती
- B) निर्वाह कृषि
- C) विशेषीकृत बागवानी
- D) व्यावसायिक अनाज कृषि
सही उत्तर: D
-
लाई हराओबा नृत्य एक प्रसिद्ध नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति किस राज्य से हुई है?
- A) अरुणाचल प्रदेश
- B) ओडिशा
- C) मणिपुर
- D) सिक्किम
सही उत्तर: C
-
अर्ध कुंभ मेला कितने स्थानों पर आयोजित होता है?
- A) 1
- B) 2
- C) 3
- D) 4
सही उत्तर: B
-
चंद्रगुप्त प्रथम के उत्तराधिकारी कौन थे?
- A) समुद्रगुप्त
- B) चंद्रगुप्त द्वितीय
- C) यशोधर्मन
- D) बालादित्य
सही उत्तर: A
-
निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा एक बुनियादी सेवा नहीं मानी जा सकती है?
- A) अस्पताल
- B) पर्यटन
- C) बैंकिंग
- D) रक्षा
सही उत्तर: B
-
निम्नलिखित में से कौन सी नदी मध्य प्रदेश में उत्पन्न नहीं होती है?
- A. चंबल
- B. बनास
- C. वैनगंगा
- D. शिप्रा
सही उत्तर: 2
-
मध्य प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
- A. 1 नवंबर 1956
- B. 1 जनवरी 1956
- C. 1 दिसंबर 1956
- D. 1 नवंबर 1957
सही उत्तर: 1
-
निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में मौजूद नहीं है?
- A. माधव
- B. सतपुड़ा
- C. पेंच
- D. वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान
सही उत्तर: 4
-
मध्य प्रदेश का पहला जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान किस जिले में स्थित है?
- A. रीवा
- B. शहडोल
- C. डिंडोरी
- D. खंडवा
सही उत्तर: 3
-
'श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना' मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
- A. छिंदवाड़ा
- B. खंडवा
- C. बालाघाट
- D. रीवा सीधी
सही उत्तर: 2
1. मानवीय पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन कब हुआ ?
A. 5-16 जून, 1972 को2. तेल प्रदूषण से नुकसान के लिए सिविल दायित्व संबंधी ब्रूसल अधिसमय कब पारित किया गया ?
- A. 1968 में
- B. 1969 में
- C. 1970 में
- D. 1971 में
उत्तर: ब. 1969 में
3. किस सम्मेलन के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की गई ?
- A. स्टॉकहोम सम्मेलन
- B. क्योटो सम्मेलन
- C. लंदन सम्मेलन
- D. दिल्ली सम्मेलन
उत्तर: अ. स्टॉकहोम सम्मेलन
4. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है ?
- A. 5 जून को
- B. 5 जुलाई को
- C. 5 सितम्बर को
- D. 14 अक्टूबर को
उत्तर: अ. 5 जून को
5. ग्लोबल वार्मिंग पर ‘क्योटो पर्यावरणीय शिखर सम्मेलन’ कब हुआ था ?
- A. दिसंबर, 1997 में
- B. जनवरी, 1998 में
- C. फरवरी, 1999 में
- D. उक्त में से कोई नहीं उत्तर: अ. दिसंबर, 1997 में
6. यदि पराबैंगनी किरणें बिना अवशोषित हुए सम्पूर्ण रूप में पृथ्वी पर पहुँचने लगें, तो क्या होगा ?
- A. तापमान बढ़ेगा
- B. तापमान घटेगा
- C. कुछ नहीं होगा
- D. वर्षा होगी उत्तर: अ. तापमान बढ़ेगा
7. समताप मंडल तथा मध्यमंडल को विभाजित करने वाली सीमा क्या कहलाती है ?
- A. स्ट्रेटोपॉज
- B. ट्रोपोपॉज
- C. आयनोपॉज
- D. उक्त में से कोई नहीं उत्तर: अ. स्ट्रेटोपॉज
8. जब कोई वस्तु जलती है, तो वायुमंडल की कौनसी गैस का व्यय होता है ?
- A. ऑक्सीजन
- B. नाइट्रोजन
- C. कार्बन डाइ ऑक्साइड
- D. क्लोरीन उत्तर: अ. ऑक्सीजन
9. वायुमंडल में कौनसी गैस सर्वाधिक मात्रा में उपस्थित है ?
- A. नाइट्रोजन
- B. ऑक्सीजन
- C. ओजोन
- D. हाइड्रोजन उत्तर: अ. नाइट्रोजन
10. वायुमंडल का कितना प्रतिशत भाग नाइट्रोजन गैस का है ?
- A. 78.088%
- B. 79.142%
- C. 80.731%
- D. 68.241% उत्तर: अ. 78.088%
11. सभी प्रकार की वनस्पतियाँ वायुमंडल की किस गैस का उपयोग करती हैं ?
- A. कार्बन डाइ ऑक्साइड
- B. ऑक्सीजन
- C. ओजोन
- D. मीथेन उत्तर: अ. कार्बन डाइ ऑक्साइड
12. वायुमंडल में आयतन के रूप में कितना प्रतिशत भाग कार्बन डाइ ऑक्साइड का है ?
- A. 2.03%
- B. 1.03%
- C. 0.50%
- D. 0.03% उत्तर: द. 0.03%
13. वायुमंडल में आयतन के रूप में कितना प्रतिशत भाग ऑक्सीजन का है ?
- A. 78%
- B. 21.85%
- C. 20.95%
- D. 19.23% उत्तर: स. 20.95%
भारतीय संविधान, महासागर और भूगोल से संबंधित प्रश्न
1. वायुमंडल की कौनसी गैस पृथ्वी से होने वाले दीर्घ तरंग विकिरण को आंशिक रूप से सोखकर उसे गर्म रखती है ?
- अ. कार्बन डाइ ऑक्साइड
- ब. ऑक्सीजन
- स. नाइट्रोजन
- द. ओजोन
उत्तर: अ. कार्बन डाइ ऑक्साइड
2. सुमेलित कीजिए-
- क. ऊटी - 1. सतपुड़ा पर्वत श्रेणी
- ख. कोडाइकनाल - 2. पलानी हिल्स
- ग. धूपगढ़ - 3. नीलगिरि हिल्स
- घ. गुरूशिखर - 4. अरावली पर्वत
कूट: क ख ग घ
- अ. 1 2 3 4
- ब. 3 2 1 4
- स. 4 3 2 1
- द. 3 2 4 1
उत्तर: ब. 3 2 1 4
3. पालघाट दर्रा किन दो राज्यों को जोड़ता है ?
- अ. केरल तथा तमिलनाडु
- ब. केरल तथा कर्नाटक
- स. हरियाणा तथा तमिलनाडु
- द. केरल तथा मध्यप्रदेश
उत्तर: अ. केरल तथा तमिलनाडु
4. भारत में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का समय सामान्यत: है-
- अ. अक्टूबर से नवम्बर
- ब. जून से सितम्बर
- स. मार्च से मई
- द. दिसम्बर से फरवरी
उत्तर: ब. जून से सितम्बर
5. भारत के कोयला भण्डारों का मुख्य स्रोत कौन-सा शैल-समूह है ?
- अ. गोंडवाना शैल समूह
- ब. विंध्यन शैल समूह
- स. धारवाड़ शैल समूह
- द. अरावली शैल समूह
उत्तर: अ. गोंडवाना शैल समूह
6. राजस्थान की इंदिरा गांधी नहर निम्नलिखित में से किस नदी से निकाली गई है ?
- अ. रावी
- ब. सतलज-व्यास
- स. गंगा
- द. लूनी
उत्तर: ब. सतलज-व्यास
7. चूना पत्थर की चट्टान कायान्तरित होकर बनती है-
- अ. ग्रेफाइट
- ब. क्वार्टजाइट
- स. ग्रेनाइट
- द. संगमरमर (मार्बल)
उत्तर: द. संगमरमर (मार्बल)
8. सुमेलित कीजिए-
- क. लिग्नाइट - 1. राउरकेला
- ख. कोयला - 2. हजारीबाग
- ग. लोहा - 3. नेवेली
- घ. अभ्रक - 4. झरिया
कूट: क ख ग घ
- अ. 3 4 2 1
- ब. 3 4 1 2
- स. 4 3 1 2
- द. 4 3 2 1
उत्तर: ब. 3 4 1 2
9. निम्नलिखित में से भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर है-
- अ. एवरेस्ट
- ब. नंगा पर्वत
- स. कंचनजंगा
- द. नंदा देवी
उत्तर: स. कंचनजंगा
10. नासिक किस नदी के तट पर स्थित है ?
- अ. महानदी
- ब. गोदावरी
- स. नर्मदा
- द. ताप्ती
उत्तर: ब. गोदावरी
11. निम्नांकित को सुमेल कीजिए ?
- क. जिप्सम - 1. उदयपुर
- ख. तांबा - 2. नागौर
- ग. लिग्नाइट - 3. झुँझनू
- घ. सीसा एवं जस्ता - 4. बीकानेर
कूट: क ख ग घ
- अ. 2 3 4 1
- ब. 1 4 3 2
- स. 4 1 2 3
- द. 3 2 4 1
उत्तर: ब. 1 4 3 2
12. अनुसूचित जातियों से सम्बन्धित निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन सा सही नहीं है ?
- अ. संविधान में अनुसूचित जातियों की कोई परिभाषा नहीं दी गई है
- ब. राष्ट्रपति राज्यपाल की सलाह से राज्य में अनुसूचित जातियों की सूची तैयार करवाता है
- स. एक बार अनुसूचित जातियों की सूची तैयार हो जाने पर संसद को उसमें संशोधन का अधिकार है
- द. अनुसूचित जाति का तात्पर्य एक विशेष जाति से है तथा इसकी बनी हुई सूची में राष्ट्रपति के आदेश से संशोधन किया जा सकता है
उत्तर: द. अनुसूचित जाति का तात्पर्य एक विशेष जाति से है तथा इसकी बनी हुई सूची में राष्ट्रपति के आदेश से संशोधन किया जा सकता है
13. यदि राज्यपाल द्वारा राज्य का गैर-धन विधेयक राष्ट्रपति की अनुमति के लिए आरक्षित किया जाता है तो राष्ट्रपति को उस विधेयक पर निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार सत्य नहीं है ?
- अ. राष्ट्रपति उस विधेयक पर अपनी अनुमति दे सकता है
- ब. राष्ट्रपति उस विधेयक को राज्य विधान मण्डल के अनुसार पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकता है
- स. राष्ट्रपति उस विधेयक पर अपनी अनुमति विचारित कर सकता है
- द. यदि राज्य विधान मण्डल छ: माह के अन्दर उस विधेयक को पुनर्विचार एवं पारित करके पुन: राष्ट्रपति को प्रेषित करता है तो राष्ट्रपति उस पर अनुमति देने के लिए बाध्य है
उत्तर: द. यदि राज्य विधान मण्डल छ: माह के अन्दर उस विधेयक को पुनर्विचार एवं पारित करके पुन: राष्ट्रपति को प्रेषित करता है तो राष्ट्रपति उस पर अनुमति देने के लिए बाध्य है
14. संविधान की नवीं अनुसूची के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
- अ. यह संविधान के प्रथम संशोधन द्वारा जोड़ी गई है
- ब. इसमें सम्मिलित अधिनियम इस आधार पर न्यायालय द्वारा शून्य नहीं किए जा सकते कि यह मूल अधिकारों का उल्लंघन करते हैं
- स. इसमें सम्मिलित केवल वह अधिनियम वैध माने जाएंगे जो कि संविधान के मूल ढाँचा को क्षति नहीं पहुँचाते
- द. इसमें सम्मिलित किसी भी अधिनियम को न्यायालय में किसी भी आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती
उत्तर: स. 1 तथा 2
15. वित्तीय आपात की घोषणा का निम्नलिखित में से क्या परिणाम नहीं होगा ?
- अ. राष्ट्रपति राज्यों के सभी या कुछ नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन में कटौती के निर्देश दे सकता है
- ब. यह प्रावधान किया जा सकता है कि राज्य विधान सभा द्वारा पारित सभी वित्तीय विधेयकों पर राष्ट्रपति की अनुमति की आवश्यकता है
- स. राष्ट्रपति राष्ट्र के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को छोड़कर सभी नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन में कटौती कर सकता है
- द. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के वेतन में कटौती कर सकता है
- इ. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर: स. राष्ट्रपति राष्ट्र के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को छोड़कर सभी नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों के वेतन में कटौती कर सकता है
16. भारत के किस राष्ट्रपति का कार्यकाल सबसे कम रहा ?
- अ. फखरू ीन अली अहमद
- ब. डॉ. जाकिर हुसैन
- स. वी.वी.गिरि
- द. नीलम संजीव रेड्डी
उत्तर: ब. डॉ. जाकिर हुसैन
17. भारतीय गणतंत्र ने निम्नलिखित में से कौन सा प्रतीक मौर्य राजवंश से अपनाया है ?
- अ. चार खड़े हुए शेर
- ब. रथ का पहिया
- स. कमल
- द. गुलाब
उत्तर: अ. चार खड़े हुए शेर
18. अवित्तीय विधेयकों को राज्यसभा कितने दिन तक रोक सकती है ?
- अ. 14 दिन
- ब. 30 दिन
- स. 6 माह
- द. 3 माह
उत्तर: स. 6 माह
19. निम्नलिखित में से कौन सा विषय भारत के संविधान की समवर्ती सूची में नहीं है ?
- अ. कृषि
- ब. शिक्षा
- स. वन
- द. कारखाने
उत्तर: अ. कृषि
20. सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ?
- अ. हिन्द महासागर
- ब. आर्कटिक महासागर
- स. प्रशांत महासागर
- द. अटलांटिक महासागर
उत्तर: स. प्रशांत महासागर
21. भूमध्यरेखीय एवं उष्णकटिबन्धीय जलवायु प्रदेशों में कौनसी विशेषता पायी जाती है ?
- अ. अधिक वार्षिक तापान्तर
- ब. वर्ष भर उच्च तापमान
- स. कम वार्षिक तापान्तर
- द. ब एवं स दोनों
उत्तर: द. ब एवं स दोनों
22. आदम का पुल (एडम ब्रिज) किन दो देशों के बीच स्थित है ?
- अ. भारत एवं पाकिस्तान
- ब. भारत एवं बांग्लादेश
- स. भारत एवं म्यांमार
- द. भारत एवं श्रीलंका
उत्तर: द. भारत एवं श्रीलंका
23. पेन्सिल बनने में किस वृक्ष की लकड़ी का सामान्यत: प्रयोग किया जाता है ?
- अ. टीक
- ब. सिडार
- स. देवदार
- द. आबनूस
उत्तर: ब. सिडार
24. कौनसा ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण नहीं है ?
- अ. माउण्ट एटना
- ब. माउण्ट ब्लैक
- स. माउण्ट फ्यूजीयामा
- द. माउण्ट किलिमंजारो
उत्तर: ब. माउण्ट ब्लैक
25. अन्तर्राष्ट्रीय मानचित्र प्रक्षेप की प्रदर्शक भिन्न कितनी होती है ?
- अ. 1:10,000
- ब. 1:1,000,000
- स. 1:100,000
- द. 1:5,000,000
उत्तर: ब. 1:1,000,000
26. एल मिस्टी ज्वालामुखी किस देश में है ?
- अ. इटली
- ब. चिली
- स. पेरू
- द. कोलम्बिया
उत्तर: स. पेरू
27. एलीफेन्ट दर्रा किस देश में है ?
- अ. भारत
- ब. नेपाल
- स. भूटान
- द. श्रीलंका
उत्तर: द. श्रीलंका
28. सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग कितनी है ?
- अ. 10 करोड़ किलोमीटर
- ब. 5 करोड़ किलोमीटर
- स. 25 करोड़ किलोमीटर
- द. 15 करोड़ किलोमीटर
उत्तर: द. 15 करोड़ किलोमीटर
29. अंगकोरवाट कहाँ पर है ?
- अ. थाईलैण्ड
- ब. वियतनाम
- स. कम्बोडिया
- द. इण्डोनेशिया
उत्तर: स. कम्बोडिया
30. रूमसागरीय जलवायु क्षेत्रों में जाड़ों में किस कारण से वर्षा होती है ?
- अ. संवाहन धाराओं के कारण
- ब. जाड़ों में निम्न दबाव के कारण
- स. लौटते हुए मानसून के कारण
- द. स्थानीय वायु व्यवस्था के कारण
उत्तर: स. लौटते हुए मानसून के कारण
31. पृथ्वी की सतह के बिल्कुल नीचे वह स्थान, जहाँ से भूचाल का जन्म होता है, कहलाता है-
- अ. ऐपी सेन्टर
- ब. जेनी सेन्टर
- स. सीस्मिक सेन्टर
- द. फोकस
उत्तर: अ. ऐपी सेन्टर
32. पृथ्वी के भ्रमण की गति है-
- अ. 28 किमी./मिनट
- ब. 31 किमी./मिनट
- स. 25 किमी./मिनट
- द. 39.5 किमी./मिनट
उत्तर: द. 39.5 किमी./मिनट
33. पृथ्वी सूर्य के परित: अपनी कक्षा में लगभग किस गति से चक्कर लगाती है ?
- अ. 50 प्रतिदिन
- ब. 20 प्रतिदिन
- स. 10 प्रतिदिन
- द. 30 प्रतिदिन
उत्तर: स. 10 प्रतिदिन
34. एन्जिल जलप्रपात किस देश में स्थित है ?
- अ. जापान
- ब. यू.एस.ए.
- स. कोलम्बिया
- द. वेनेजुएला
उत्तर: द. वेनेजुएला
35. सवाना है-
- अ. ऑस्ट्रेलिया के शीतोष्ण घास के मैदान
- ब. ध्रुवीय क्षेत्रों में रेतीली मिट्टी के क्षेत्र
- स. अफ्रीका में उष्ण घास के मैदान
- द. चीन में कॉप की मिट्टी के क्षेत्र
उत्तर: स. अफ्रीका में उष्ण घास के मैदान
36. अफगानिस्तान का अधिकतम भाग क्या है ?
- अ. पर्वतीय
- ब. जंगल
- स. मैदानी
- द. समुद्र तटीय
उत्तर: अ. पर्वतीय
37. स्वेज नहर जोड़ती है-
- अ. लाल सागर एवं भूमध्य सागर को
- ब. लाल सागर एवं अरब सागर को
- स. अरब सागर एवं भूमध्य सागर को
- द. इनमें से
तर्क क्षमता/मानसिक योग्यता प्रश्न
-
निम्नलिखित प्रश्न में संबंधित शब्द का चयन करें। DFI: JLO :: NPS: ?
- A) TUV
- B) UWZ
- C) TVY
- D) TWZ
सही उत्तर: C
-
एक लड़के की ओर इशारा करते हुए मीना ने कहा, "वह मेरी दादी के एकमात्र बच्चे का बेटा है", वह लड़का मीना से किस प्रकार संबंधित है?
- A) भाई
- B) चाचा
- C) भतीजा
- D) बहन
सही उत्तर: A
-
दी गई जानकारी के अनुसार, A B की दादी है। C A का बेटा है। D E का भाई है और E B का भाई है। तो, D की दादी कौन है?
- A) A
- B) B
- C) C
- D) E
सही उत्तर: A
-
यदि एक कक्षा में 61 छात्र हैं, और महेश से कम रैंक वाले छात्रों की संख्या, महेश से अधिक रैंक वाले छात्रों की संख्या का तीन गुना है, तो यदि राकेश ने महेश से 14 रैंक ऊपर रैंक प्राप्त की है, तो राकेश की रैंक क्या होगी?
- A) 1st
- B) 2nd
- C) 3rd
- D) 5th
सही उत्तर: A
-
यदि TAKEN को UCNIS के रूप में कोडित किया जाता है, तो HKYIS को किस रूप में कोडित किया जाएगा?
- A) IMBMX
- B) IMBNY
- C) GIVEN
- D) INBMY
सही उत्तर: A
-
निम्नलिखित प्रश्न में संबंधित अक्षरों का चयन करें। JQXE : LSZG :: MTNL : ?
- A) OPVN
- B) KRPN
- C) OVPN
- D) OPLJ
सही उत्तर: C
-
दिशानिर्देश: दिए गए चार विकल्पों में से एक विकल्प चुनें, जो पहले दो शब्दों के समान संबंध रखता हो। 4863 - 2436 : : 8132 - 4261 : : ?
- A) 6214 - 3124
- B) 9842 - 8421
- C) 8346 - 4623
- D) 5926 - 1813
सही उत्तर: C
-
निम्नलिखित में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या का चयन करें। FH4: US16 :: JM5: ?
- A) PN25
- B) QN25
- C) PM25
- D) QM25
सही उत्तर: B
-
निम्नलिखित श्रेणी को पूरा करें: DCXW, FEVU, HGTS, ?
- A) JKPQ
- B) JIRQ
- C) ABYZ
- D) LMRS
सही उत्तर: B
-
निम्नलिखित में से अगला शब्द कौन सा होगा? EGI, KNQ, SWA, ?
- A) CGN
- B) DHM
- C) CNH
- D) CHM
सही उत्तर: D
-
निम्नलिखित श्रृंखला में गलत शब्द को पहचानें: 15, 17, 21, 29, 45, 77, 210
- A) 210
- B) 77
- C) 45
- D) 29
सही उत्तर: A
-
एक निश्चित कोड भाषा में, 'SHAPE' को 'VKDSH' के रूप में कोडित किया गया है। उसी भाषा में 'MODEL' को कैसे कोडित किया जाएगा?
- A) CFAHW
- B) PRGHO
- C) OPFGN
- D) QRHIP
सही उत्तर: B
-
अलग शब्द को पहचानें।
- A) सोना
- B) एल्यूमीनियम
- C) पारा
- D) सोडियम
सही उत्तर: C
-
दिशानिर्देश: तीन मित्र P, Q और R हैं। इनमें से अधिकतम दो कवि हैं और कम से कम एक गिटार वादक है। R एक कवि है। गलत कथन की पहचान करें।
- I. यदि P और Q गिटार वादक हैं, तो केवल R ही कवि है।
- II. यदि Q कवि है, तो P गिटार वादक है।
- III. R गिटार वादक हो सकता है।
- IV. या तो P या Q गिटार वादक है।
सही उत्तर: C
-
प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अंक का चयन करें। 60 : L5 :: ? : O4
- A) 60
- B) 30
- C) 42
- D) 80
सही उत्तर: A
सामान्य गणित-
प्रश्न 1: यदि दिनेश अपने लाभ का अनुमान बिक्री मूल्य के 20% के रूप में करते हैं, तो उनका लाभ प्रतिशत लागत मूल्य (C.P.) पर कितना होगा?
प्रश्न 2: एक रसायनज्ञ के पास 20 लीटर का एक मिश्रण है जिसमें 10% नाइट्रिक एसिड है। वह इस मिश्रण को 5% शक्ति में पतला करना चाहता है। पानी में कितने लीटर जोड़ने होंगे?
प्रश्न 3: एक वर्ग का परिधि 2.2 मीटर है। यदि वर्ग की एक ओर आयत के लंबाई से 15 सेंटीमीटर कम है और आयत की चौड़ाई से 5 सेंटीमीटर अधिक है, तो आयत का परिधि (मीटर में) क्या होगा?
प्रश्न 4: जब दो दिए गए अंकों में से प्रत्येक में एक जोड़ा जाता है, तो उनका अनुपात 3:4 हो जाता है और जब प्रत्येक से 5 घटाया जाता है, तो अनुपात 7:10 हो जाता है। अंक क्या हैं?
प्रश्न 5: भारत का औसत खर्च 4 दिनों के लिए 31 रुपये है। यदि वह पहले दिन 36.75 रुपये, दूसरे दिन 44.78 रुपये और तीसरे दिन 42.47 रुपये खर्च करता है, तो उसने चौथे दिन कितने रुपये खर्च किए?
प्रश्न 6: दो वस्तुएं 9,720 रुपये में बेची जाती हैं। एक पर विक्रेता को 8% का लाभ होता है और दूसरी पर उसे 10% की हानि होती है। कुल लाभ या हानि क्या है?
प्रश्न 7: एक वस्तु को 25% और 15% की दो अनुक्रमिक छूटों के बाद 535.50 रुपये में बेचा जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य (marked price) क्या है?
प्रश्न 8: एक वृत्तीय क्षेत्र की बाड़बंदी की कीमत 25 रुपये प्रति मीटर है, जो कुल 550 रुपये है। क्षेत्र का व्यास कितना होगा?
प्रश्न 9: पंद्रह मूवी थिएटरों का औसत 600 ग्राहक प्रति थिएटर प्रति दिन है। यदि छह थिएटर बंद हो जाते हैं, लेकिन कुल थिएटर उपस्थिति समान रहती है, तो शेष थिएटरों में से प्रत्येक का औसत दैनिक उपस्थिति क्या होगी?
प्रश्न 10: सबसे छोटे संख्या का अंकों का योग क्या होगा जो 15, 18 और 24 से भाग देने पर प्रत्येक में शेषफल 8 छोड़ता है और 13 से विभाज्य भी है?
प्रश्न 11: X, Y को 1500 मीटर की दौड़ में 300 मीटर से हरा सकता है। Y, Z को 2000 मीटर की दौड़ में 500 मीटर से हरा सकता है। X, Z को 1000 मीटर की दौड़ में कितने मीटर से हरा सकता है?
प्रश्न 12: विनय एक ही स्थान से दो गोलियां 12 मिनट के अंतराल पर फायर करता है, लेकिन राजू जो ट्रेन में बैठा है, पहले रिपोर्ट के 11 मिनट 30 सेकंड बाद दूसरी रिपोर्ट सुनता है। ट्रेन की लगभग गति क्या है (यदि ध्वनि 330 मीटर प्रति सेकंड की गति से यात्रा करती है)?
प्रश्न 13: A, B और C अकेले एक काम 50, 75 और 20 दिनों में कर सकते हैं। वे सभी मिलकर 4 दिनों तक काम करते हैं, फिर C काम छोड़ देता है। A और B को बाकी काम करने में कितने दिन लगेंगे?
प्रश्न 14: A, B और C की आयु का अनुपात 7:5:4 है। यदि C की आयु 32 वर्ष है, तो A, B और C की कुल आयु (वर्षों में) क्या होगी?
प्रश्न 15: दो रकमें 5:7 के अनुपात में उधार दी जाती हैं। दोनों रकमों पर ब्याज की दर 3:4 के अनुपात में है और दोनों रकमों पर साधारण ब्याज में अंतर 1950 रुपये है। दोनों रकमों पर साधारण ब्याज का योग क्या होगा?
प्रश्न 16: A एक काम को 6 घंटे में कर सकता है। B और C इसे 9 घंटे में कर सकते हैं। A और C इसे 4 घंटे में कर सकते हैं। तो B अकेले इसे करने में कितने दिन लेगा?
प्रश्न 17: अनिल और भारत एक काम को 20 और 30 दिनों में कर सकते हैं। यदि अनिल, भारत और चेतन मिलकर इसे 10 दिनों में पूरा करते हैं, तो अनिल और चेतन इसे कितने दिनों में पूरा करेंगे?
प्रश्न 18: 500 मीटर की दौड़ में, A B को 40 मीटर से हराता है। 1000 मीटर की दौड़ में, B C को 40 मीटर से हराता है। यदि A C को 500 मीटर की दौड़ में 14.6 सेकंड से हराता है, तो B को 2.4 किलोमीटर दौड़ने में कितने मिनट लगेंगे?
प्रश्न 19: एक वृत्त की तंरग AB को एक बिंदु P तक बढ़ाया गया है, और C वृत्त पर एक बिंदु है, जिससे PC वृत्त की टांगेंट है। यदि PC = 27 सेमी है और BP = 12 सेमी है, तो AB कितना होगा?
प्रश्न 20: प्रिय और विद्या की औसत आयु 24 वर्ष है। यदि श्वेता प्रिय की जगह लेती है, तो नया औसत 25 वर्ष हो जाता है और यदि वह विद्या की जगह लेती है, तो औसत 21 वर्ष हो जाता है। प्रिय, विद्या और श्वेता की आयु क्रमशः क्या है?
-