रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में रचा इतिहास


रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में रचा इतिहास

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 1152 दिनों तक लगातार ICC मेन्स टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर रहकर एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सका था।

रवींद्र जडेजा 2022 से लगातार नंबर 1 बने हुए हैं और यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

जब एक ओर भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें 20 जून से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा पर टिकी हैं, वहीं दूसरी ओर जडेजा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि फैंस के लिए गर्व का क्षण है।

रवींद्र जडेजा को दुनिया के तीनों फॉर्मेट्स में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिना जाता है। वर्तमान में उनके पास ICC टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में 400 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

उनके बाद बांग्लादेश के मेंहदी हसन मिराज दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पास 327 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। भारतीय खिलाड़ियों में जडेजा ही टॉप-10 में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं, और अक्षर पटेल 220 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ 12वें नंबर पर हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे