12 अगस्त खुदरा महंगाई दर पिछले 5 वर्ष के निचले स्तर पर।
हाल ही में 12 अगस्त को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2024 में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.54 फीसदी रह गई है, जबकि जून 2024 में खुदरा महंगाई दर 5.08 प्रतिशत थी। खास बात यह भी है कि खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर जुलाई में 2024 में 5.42 फीसदी रही है। जबकि यह जून में 9.36 फीसदी थी। सुकूनदेह स्थिति यह है कि खुदरा महंगाई दर पिछले 5 वर्षों के सबसे कम ऐसे स्तर पर पहुँच गई है, जो कि रिजर्व बैंक के द्वारा निर्धारित 4 प्रतिशत के लक्ष्य से भी नीचे है।
Useful Links
Latest News
Blog



