रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), वेस्टर्न रेलवे
रेलवे में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने वेस्टर्न रेलवे में 5000 से अधिक अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.rrc-wr.com
ट्रेनिंग अवधि: 1 वर्ष
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- भर्ती बोर्ड: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC)
- पद का नाम: अप्रेंटिस
- कुल पद: 5349
- आधिकारिक वेबसाइट: www.rrc-wr.com
- आवेदन शुरू: 21 फरवरी 2026 (सुबह 11 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026 (शाम 5 बजे)
- आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष
- आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार
- स्टाइपेंड: नियमानुसार
- ट्रेनिंग अवधि: 1 वर्ष
- चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित शॉर्टलिस्टिंग एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- आवेदन शुल्क: ₹100 (SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क)
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 10+2 प्रणाली के तहत न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, प्लंबर, स्टेनोग्राफर आदि में एनसीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी नहीं आया है, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक भी आवेदन के योग्य नहीं हैं।
आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PWD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाएं
- "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके फॉर्म भरें
- आवेदन शुल्क जमा करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें
एक्सपर्ट टिप्स
करियर काउंसलर अभिषेक खरे के अनुसार इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है। चयन 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत के आधार पर होता है।
- अंकों और दस्तावेजों पर ध्यान दें
- ज्यादा अंक = चयन की अधिक संभावना
- मेरिट फार्मूला: (10वीं % + ITI %) ÷ 2
- जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- फॉर्म सावधानी से भरें (नाम, जन्मतिथि, अंक सही भरें)
- सही ट्रेड का चयन करें
- मेडिकल फिटनेस का ध्यान रखें
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें
- मोबाइल और ईमेल सक्रिय रखें
- साफ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल दस्तावेज रखें
- किसी एजेंट पर भरोसा न करें



