भारत को रूस देगा 5% सस्ता तेल, अमेरिका की धमकी के बावजूद व्यापार जारी


रूस बोला – भारत को देंगे 5 प्रतिशत सस्ता तेल, व्यापार भी बढ़ाएंगे

रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बावजूद, रूस ने भारत को 5 प्रतिशत छूट पर कच्चा तेल बेचना जारी रखने की घोषणा की है।

भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा।

ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के चलते टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसका भारत ने विरोध किया था।

भारत को मिलेगा तेल पर 5% डिस्काउंट

एवगेनी ग्रिवा ने कहा कि भारत को रूसी कच्चे तेल पर 5 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी धमकियों के बीच भी भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए रूस से तेल की आपूर्ति जारी रखेगा।

ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के चलते भारत पर 25% + 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की।

अमेरिका का आरोप है कि रूस से तेल खरीदकर भारत, रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की अप्रत्यक्ष मदद कर रहा है। जबकि भारत का कहना है कि उसने कभी भी रूस की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया और तेल की खरीद केवल राष्ट्रीय हित और ऊर्जा जरूरतों के आधार पर की जा रही है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे