सागर में उद्योग के लिए ₹1 लीजरेंट और ₹1 प्रीमियम पर जमीन देगी सरकार


सागर में उद्योग के लिए ₹1 लीजरेंट और ₹1 प्रीमियम पर जमीन देगी सरकार

राज्य सरकार ने बुंदेलखंड में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सागर जिले के मसवासी ग्रंट औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी है। यह पैकेज सिर्फ पांच साल के लिए लाया गया है। इसके तहत यहां उद्योग लगाने वालों को राज्य सरकार प्रति वर्ग मीटर ₹1 सालाना लीजरेंट और ₹1 प्रीमियम की दर पर प्लॉट उपलब्ध कराएगी।

विकास शुल्क एकमुश्त के बजाए बीस समान किश्तों में लिया जाएगा। मेंटेनेंस शुल्क सालाना ₹8 प्रति वर्ग मीटर लिया जाएगा। स्टाम्प और पंजीयन शुल्क में 100% छूट दी जाएगी। उत्पादन शुरू होने से पांच वर्ष तक विद्युत शुल्क में छूट दी जाएगी। सीमेंट निर्माण इकाई को छोड़कर यह वित्तीय सहायता पैकेज अन्य सभी उद्योगों के लिए होगा।

सागर-दमोह मार्ग का हाईब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) पर मय पेव्ड शोल्डर के फोरलेन निर्माण किया जाएगा। 76.68 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर ₹2059.85 करोड़ की लागत व्यय को केबिनेट ने मंजूर कर दिया है। लागत का 40% एचएएम के तहत राज्य राजमार्ग निधि से जीएसटी सहित एमपीआरडीसी वहन करेगा। 60% लागत राशि का प्रावधान संचालन अवधि में 15 वर्षों तक 6 माह एन्युटी के रूप में राज्य बजट से किया जाएगा। इस फोरलेन के निर्माण पर ₹323.41 करोड़ रुपए भू-अर्जन पर खर्च होगा, जिसका भुगतान भी राज्य बजट से किया जाएगा। इस मार्ग में 3 अंडरपास, 3 बड़े पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी, 13 बड़े जंक्शन और 42 छोटे जंक्शन बनाए जाएंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे