जापान को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलीं: साने ताकाइची ने रचा इतिहास


जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची

जापान को अपने इतिहास में पहली बार एक महिला प्रधानमंत्री मिली हैं। 21 अक्टूबर को जापान की संसद ने साने ताकाइची को प्रधानमंत्री के रूप में चुना, जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे जापान में खुशी की लहर है। देश वर्तमान में राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में ताकाइची का प्रधानमंत्री बनना एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

साने ताकाइची ने एक नए राजनीतिक साथी के साथ गठबंधन कर लिया है, जिससे यह माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन अब दक्षिणपंथ (राइट विंग) की ओर झुक सकता है।

ताकाइची का प्रधानमंत्री बनना केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह जापान की राजनीति में महिला नेतृत्व की एक नई दिशा भी दर्शाता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे