शिव नाडर बने भारत के सबसे बड़े परोपकारी


शिव नाडर बने भारत के सबसे बड़े परोपकारी 2025

एडलगिव-हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2025 के अनुसार, HCL टेक के संस्थापक शिव नाडर फिर से भारत के शीर्ष परोपकारी बने हैं। पिछले साल उन्होंने रोजाना औसतन 7.4 करोड़ रुपए दान किए, जो सालाना कुल 2,708 करोड़ रुपए हुए।

सूची के अनुसार, भारत के 191 अमीर व्यक्तियों ने पिछले साल मिलाकर 10,380 करोड़ रुपए दान किए। रिलायंस के मुकेश अंबानी दूसरे और बजाज ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। अडाणी पांचवें नंबर पर हैं।

इस सूची में 24 महिला परोपकारी भी शामिल हैं। इनमें शीर्ष पर हैं रोहिणी निलेकणी, जो इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन निलेकणी की पत्नी हैं, और उन्होंने 204 करोड़ रुपए दान किए। बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ ने 83 करोड़ रुपए दान किए।

सबसे युवा परोपकारी सूची में निखिल कामत (39) और नितिन कामत (46) ने 147 करोड़ रुपए दान करके शीर्ष स्थान बनाया। इसके बाद बिन्नी बंसल (42) 18 करोड़ रुपए दान के साथ दूसरे स्थान पर रहे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे