एसआईआर के तहत 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 36.73 करोड़ वोटरों की जांच


एसआईआर के तहत 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 36.73 करोड़ वोटरों की जांच

चुनाव आयोग ने 14 मई को हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है।

यह पूरी प्रक्रिया 30 मई से 23 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

जिन राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया होगी, उनमें पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर शामिल हैं, जहां अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। अन्य 13 राज्यों में चुनाव 2028 और 2029 में प्रस्तावित हैं।

पहले और दूसरे चरण में 13 क्षेत्र कवर

एसआईआर के पहले और दूसरे चरण में अब तक 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जा चुका है।

एसआईआर प्रक्रिया के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल की। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में टीवीके को सफलता मिली।

असम में विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसके बाद वहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई।

करीब 4 लाख बीएलओ और 3.42 लाख बीएलए तैनात होंगे

चुनाव आयोग के अनुसार, तीसरे चरण की एसआईआर प्रक्रिया में लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात किए जाएंगे।

उनकी सहायता के लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त लगभग 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे।

30 मई से घर-घर जाकर होगा सत्यापन

बूथ लेवल अधिकारी 30 मई से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

पूरे देश में लगभग पूरी होगी एसआईआर प्रक्रिया

तीसरे चरण के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि खराब मौसम और जनगणना संबंधी गतिविधियों के कारण इन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

तीसरे चरण में शामिल राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक मतदाता हैं, जबकि दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है।

एसआईआर चरण 1 और 2 का विवरण

चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में एसआईआर कराने का आदेश जारी किया था।

अब तक पहले दो चरणों में 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जा चुका है। बिहार पहला राज्य था जहां सबसे पहले एसआईआर प्रक्रिया आयोजित की गई।

दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रक्रिया चली।

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो चरणों में लगभग 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया। इस दौरान लगभग 6.3 लाख बीएलओ और 9.2 लाख बीएलए प्रक्रिया में शामिल हुए।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे