मुख्य समाचार

2 सितंबर-दक्षिण
अफ्रीका की ब्यूटी क्वीन बनीं मिस यूनिवर्स नाइजीरिया, नागरिकता को लेकर विवाद भी आया था।
मिस यूनिवर्स
नाइजीरिया की प्रतियोगिता में चिदिम्मा एडेत्शिना को जीत हासिल हुई है। वह कानून
की छात्रा हैं। मिस साउथ अफ्रीका के फाइनल में वह पहुंची थीं। लेकिन बाद में
उन्होंने नागरिकता से जुड़े विवाद के कारण खुद ही पीछे हटने का फैसला किया। मिस
यूनिवर्स नाइजीरिया का ताज 23 साल की चिदिम्मा
एडेत्शिना को पहनाया गया है जो कानून की छात्रा हैं। राष्ट्रीयता को लेकर आलोचना
और विवाद के बाद उन्होंने मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया था।
दक्षिण अफ्रीका के सोवतो में वह पैदा हुईं। उनके पिता एक नाइजीरियाई और मां
मोजाम्बिक की हैं। एडेत्शिना शुरू में मिस साउथ अफ्रीका में फाइनलिस्ट थीं। लेकिन
उनकी भागीदारी की आलोचनाएं होने लगीं। आलोचकों ने उनकी मिश्रित विरासत के कारण
उनकी योग्यता पर सवाल उठाए।
विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दक्षिण अफ्रीका के गृह मामलों के विभाग को जांच भी करनी पड़ गई। इस जांच में चिदिम्मा एडेत्शिना की ओर से कोई भी गलत काम करते नहीं पाया गया। लेकिन सुझाव दिया कि उनकी मां ने दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता पाने के लिए पहचान चुराई हो सकती है। अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आखिर में एडेत्शिना ने प्रतियोगिता से बाहर होने का फैसला किया। बाद में उनकी कहानी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। मिस यूनिवर्स नाइजीरिया के आयोजकों ने उन्हें अपनी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया। इससे उन्हें वैश्विक मंच पर अपने पिता की मातृभूमि का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। लागोस में एडेत्शिना को मिस यूनिवर्स नाइजीरिया का ताज पहनाया गया। नवंबर में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वह नाजीरिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे- MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु