राज्य लोक सेवा आयोग करेगा 5,762 पदों पर भर्ती


राज्य लोक सेवा आयोग 5,762 पदों के लिए करेगा भर्ती

राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जा रही है। आगामी माह में 5,762 पद भरे जाएंगे। वहीं, वर्तमान में 5,317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रियाएं आयोग से संचालित की जा रही हैं।

आयोग ने दिसंबर 2023 से लेकर अब तक 4,492 पदों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित करके 3,756 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए संबंधित विभागों को अनुशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी भर्ती प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं।

5,317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रिया जारी

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक 3,756 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा पत्र भेजे जा चुके हैं। सभी परिणाम शासन और उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए घोषित किए गए हैं।

संबंधित विभागों को अनुशंसाएं

आयोग के सचिव प्रबल सिपाहा ने बताया कि 2019, 2021, 2022 के लिए 1,109 पदों और तीन राज्य वन सेवा परीक्षाओं के लिए 200 पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

अनुशंसित पदों की सूची:

  • डिप्टी कलेक्टर: 72
  • उप पुलिस अधीक्षक: 51
  • सहायक संचालक स्कूल शिक्षा: 132
  • वित्त सेवा: 22
  • सहायक वन संरक्षक: 19
  • वन क्षेत्रपाल एवं परियोजना क्षेत्र अधिकारी: 181
  • रेडियोलाजी विशेषज्ञ: 7
  • आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी: 543
  • आयुष व्याख्याता: 71
  • सहायक प्राध्यापक: 727




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे