एक मंच पर भारत की तीन विश्वविजेता क्रिकेट टीमों का सम्मान


एक मंच पर भारत की तीन विश्वविजेता क्रिकेट टीमों का सम्मान

रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता मुकेश अंबानी ने भारत की तीन विश्वकप विजेता क्रिकेट टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल दिलों और पूरे भारत को जोड़ता है। इसी भावना के साथ जीत के इस उत्सव में देश एकजुट होकर अपने खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है।

5 जनवरी को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित यूनाइटेड इन ट्रायम्फ के दूसरे संस्करण में भारत की पुरुष, महिला और दृष्टिबाधित विश्वविजेता क्रिकेट टीमों को सम्मानित किया गया।

तीनों टीमों के कप्तान रहे मौजूद

सम्मान समारोह के दौरान नीता अंबानी ने कहा, “मुझे लगता है कि हम नए साल की शुरुआत एक बेहद खास अवसर के साथ कर रहे हैं। भारत की तीनों क्रिकेट टीमें आज एक ही छत के नीचे मौजूद हैं। हम हर भारतीय की ओर से उन्हें खुशी और गौरव देने के लिए सम्मानित कर रहे हैं।”

इस अवसर पर पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 2025 में दुबई में न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसी वर्ष टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप भी जीता था।

वहीं हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा 2025 में भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को सात विकेट से हराकर टी-20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

दिग्गज खिलाड़ी और हस्तियां भी रहीं उपस्थित

इस समारोह में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और गंगा कदम जैसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इसके अलावा क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रविचंद्रन अश्विन भी समारोह का हिस्सा बने।

ओलंपिक और पैरालंपिक दिग्गज मुरलीकांत पेटकर, दीपा मलिक और देवेंद्र झाझरिया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

यूनाइटेड इन ट्रायम्फ के माध्यम से नीता मुकेश अंबानी न केवल भारतीय खेलों की जीत का जश्न मनाती हैं, बल्कि उन मूल्यों, उद्देश्य और भावना का भी उत्सव मनाती हैं जो भारत की खेल यात्रा को परिभाषित करते हैं।

स्रोत: यूनाइटेड इन ट्रायम्फ समारोह, रिलायंस फाउंडेशन




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे