आज के मुख्य समाचार – 4 मई 2026


आज के मुख्य समाचार (4 मई 2026)

1. प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

2. भारत के नए चीन राजदूत

विक्रम दोरईस्वामी ने चीन में भारत के नए राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला है।

3. पहला पेपरलेस न्यायिक राज्य

सिक्किम देश का पहला राज्य बन गया है जहां पूरी तरह पेपरलेस न्यायिक व्यवस्था लागू की गई है।

4. अंडरवॉटर राष्ट्रीय ध्वज का रिकॉर्ड

अंडमान और निकोबार के स्वराज द्वीप स्थित राधानगर बीच पर सबसे बड़ा अंडरवॉटर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

5. 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन

एमसीएफ रायबरेली ने भारत की पहली 16-कोच वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया है।

6. बीमा क्षेत्र में 100% FDI

केंद्र सरकार ने बीमा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग के तहत 100% विदेशी निवेश को मंजूरी दी है।

7. पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली

AIIMS नई दिल्ली ने भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली शुरू की है।

8. सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम

NDMA और C-DOT ने मिलकर त्वरित आपदा चेतावनी के लिए यह सिस्टम विकसित किया है।

9. पाक जलडमरूमध्य रिकॉर्ड

7 वर्ष की उम्र में ईशांक सिंह ने सबसे कम उम्र और सबसे तेज तैराक का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

10. वुकॉन्ग उपग्रह

वुकॉन्ग चीन का पहला खगोलीय उपग्रह है, जो हाल ही में चर्चा में रहा।

11. गिरनार वन्यजीव अभयारण्य

गुजरात स्थित यह अभयारण्य ESZ दर्जा हटाने की मांग के कारण चर्चा में है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे