धार में 15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस:रोड शो करेंगे CM मोहन यादव


धार में 15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस:रोड शो करेंगे CM मोहन यादव; 1,353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धार जिले के डही में जनजातीय गौरव दिवस का राज्यस्तरीय समारोह होगा। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीपैड से सभा स्थल तक रोड शो करते हुए पहुंचेंगे और ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

1,353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 1,353.18 करोड़ रुपए की इस परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इससे करीब 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी और लगभग 1.26 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को मकान और प्लॉट के स्वामित्व अधिकार दिए जाएंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे