ट्रम्प सरकार का नया आदेश: विदेशी छात्रों के स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक


ट्रम्प सरकार का नया आदेश: विदेशी छात्रों के स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक

27 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक आदेश जारी किया, जिसमें विदेशी छात्रों के स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाने की घोषणा की गई है। यह निर्णय अमेरिकी विश्वविद्यालयों में यहूदी विरोध और वामपंथी विचारधाराओं को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

रुबियो ने दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों को निर्देश दिए हैं कि वे स्टूडेंट और एक्सचेंज वीजा (F, M, J) के लिए नए इंटरव्यू शेड्यूल न करें, क्योंकि ट्रम्प सरकार आने वाले छात्रों की सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच को और सख्त करने जा रही है।

आदेश के अनुसार, जब तक नई दिशानिर्देश जारी नहीं होते, तब तक कांसुलर विभाग F, M और J वीजा अपॉइंटमेंट स्वीकार नहीं करेगा। यह आदेश उन छात्रों और एक्सचेंज विजिटर्स पर लागू होगा जो इन वीजा श्रेणियों के तहत अमेरिका आते हैं।

अमेरिकी सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि छात्रों के इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके पोस्ट, लाइक, कमेंट और शेयर की भी गहन जांच की जाए, ताकि देश की सुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले कंटेंट की पहचान की जा सके।

द गार्जियन के अनुसार, अधिकारी मार्च 2025 से उन छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रहे हैं जो फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों में शामिल हुए थे। वे ऐसे पोस्ट के स्क्रीनशॉट ले रहे हैं, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया गया हो।

हालांकि आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि भविष्य में सोशल मीडिया जांच में किन बातों को मुख्य आधार बनाया जाएगा, लेकिन पहले यह जांच केवल फिलिस्तीन समर्थक छात्रों तक ही सीमित थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे