25 जुलाई - राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम बदला
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर दरबार हॉल का नाम बदल कर 'गणतंत्र मंडप' कर दिया गया। अशोक हॉल का भी नाम बदलकर 'अशोक मंडप' किया गया है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाते हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति भवन के विश्व प्रसिद्ध 'मुगल गार्डन' का नाम भी बदला जा चुका है। पिछले साल 28 जनवरी को 'मुगल गार्डन' का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' कर दिया गया था।
Useful Links
Latest News
Blog



