लाड़ली बहना योजना के दो वर्ष पूर्ण - 28 हजार करोड़ से अधिक का सीधा लाभ


लाड़ली बहना योजना के दो वर्ष पूर्ण

| मध्यप्रदेश

हर वचन निभाया... बहनों को मिला 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ

मध्यप्रदेश में महिला आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही लाड़ली बहना योजना ने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना की 24वीं किश्त जारी की।

सीधा लाभ: 1.27 करोड़ बहनों को ₹1551.89 करोड़

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में ₹1551.89 करोड़ ट्रांसफर किए। साथ ही 56.83 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को ₹341 करोड़ तथा 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग हेतु ₹30.83 करोड़ की राशि अंतरित की गई।

डॉ. यादव ने कहा, “हर महीने ₹1250 भेजकर हम रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। बहनों के खातों में पैसा पहुंचता है तो घर में लक्ष्मी बनी रहती है।”

वचनबद्धता और गौरव

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार भगवान श्रीराम की संस्कृति को मानती है। जो वचन देती है, उसे प्राण देकर भी निभाती है। हमने बहनों से जो वादा किया, उसे निभाया और पूरा प्रदेश आज गर्व करता है कि वह अपनी बहनों का सम्मान करता है।”

अब तक योजना के अंतर्गत ₹28 हजार करोड़ से अधिक की राशि सीधे बहनों को लाभ स्वरूप दी जा चुकी है।

विकास कार्यों का भूमि-पूजन और सांस्कृतिक गौरव

सीधी जिले में मुख्यमंत्री ने ₹112 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।

महिला नेतृत्व को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते एक वर्ष में राज्य में महिला स्टार्टअप्स की संख्या में 34% की वृद्धि हुई है, जो महिला उद्यमिता को मिले प्रोत्साहन का परिणाम है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे