नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर और पता अपडेट कैसे करें


नए आधार ऐप से मोबाइल नंबर और पता अपडेट करें

अब आधार सेंटर जाकर अपडेट कराने की परेशानी खत्म हो गई है। सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिससे आप घर बैठे आधार कार्ड की जरूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से लेकर पता तक सबकुछ आसानी से अपडेट किया जा सकता है।

इस नए आधार ऐप में 50 नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने आधार कार्ड की जानकारी सुरक्षित तरीके से बदल सकते हैं। यह भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐप का उद्देश्य नागरिकों के लिए पहचान सेवाओं को ज्यादा सुलभ, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।

नए आधार ऐप की प्रमुख विशेषताएं

  • सुरक्षित ऑफलाइन वेरिफिकेशन
  • चुनिंदा डेटा शेयरिंग (Selective Data Sharing)
  • मोबाइल नंबर अपडेट
  • एक ही डिवाइस से परिवार के सदस्य के आधार विवरण मैनेज करना
  • पूरा पहचान साझा किए बिना संपर्क विवरण सुरक्षित रूप से शेयर करना

यह ऐप डेटा के गलत इस्तेमाल को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद लोग अक्सर होटल चेक-इन, सिम कार्ड या ऑफिस वेरिफिकेशन के लिए आधार फोटोकॉपी साझा करते हैं, जिससे डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है। नया ऐप इस समस्या का समाधान करता है।

मोबाइल नंबर और पता कैसे अपडेट करें

  1. आधार ऐप खोलें और आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए लॉगिन करें।
  2. होम स्क्रीन पर ‘आधार डिटेल्स अपडेट करें’ सेक्शन पर जाएँ।
  3. चुनें कि आप मोबाइल नंबर या पता अपडेट करना चाहते हैं।
  4. नई जानकारी डालें और वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें।
  5. एप में बताए अनुसार ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  6. अपडेट के लिए ₹75 फीस का भुगतान करना होगा।
  7. वेरीफिकेशन के बाद आपका अपडेट रिक्वेस्ट प्रोसेस हो जाएगा और आधार रिकॉर्ड में दिख जाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे