अमेरिका-ईरान तनाव: यूरेनियम मुद्दे पर ट्रम्प की चेतावनी


ईरान ने होर्मुज खोला, यूरेनियम मुद्दे पर ट्रम्प की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर कड़ा बयान दिया है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान के पास मौजूद अधिक एनरिच्ड यूरेनियम पर नियंत्रण हासिल करेगा।

ट्रम्प ने चेतावनी दी कि यदि ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा युद्धविराम (सीजफायर) समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाकेबंदी जारी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर फिर से बमबारी शुरू की जा सकती है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच वार्ता आगे बढ़ने के बजाय रुकती हुई दिखाई दे रही है।

पाकिस्तान में हाल ही में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत से भी कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। हालांकि बैकचैनल वार्ताओं से कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बने हुए हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे