वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों का बीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये


वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों का बीमा 10 लाख रुपये किया गया

श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में माता वैष्णो देवी को समर्पित एक वैश्विक आध्यात्मिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एशियन हेरिटेज फाउंडेशन के परामर्श से अंतरराष्ट्रीय स्तर के शक्ति संग्रहालय की प्रारंभिक अवधारणा को मंजूरी दी है।

यह प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय कटड़ा के नटाली क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा और यह अपने आप में पहला होगा। इसे धार्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से पौराणिक कथाओं को परंपरा और नवाचार के संगम से प्रस्तुत किया जाएगा। परियोजना को आगामी महीनों में शुरू कर दो वर्षों के भीतर पूरा किया जाएगा।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

श्राइन बोर्ड की प्रमुख नई पहल

  • मां शक्ति की आध्यात्मिक विरासत को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय
  • वैश्विक तीर्थ स्थलों की तर्ज पर आधुनिक लाइट एंड साउंड शो
  • माता वैष्णो देवी धाम पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का निर्माण

यात्रा मार्ग पर कार्यरत सेवा प्रदाताओं जैसे घोड़ा-खच्चर वालों के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों के अनुरूप पुनर्वास योजना को चरणबद्ध रूप से लागू करने की मंजूरी दी गई। तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।

स्थानीय खरीद और कटड़ा का विकास

श्राइन बोर्ड ने माता के प्रसाद और अन्य सामग्रियों की स्थानीय स्तर पर खरीद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं और स्थानीय युवा उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कटड़ा शहर को वैश्विक पहचान मिलने के कारण, श्राइन बोर्ड ने इसके समग्र विकास में योगदान देने का भी निर्णय लिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कटड़ा को स्वच्छ, आधुनिक और बेहतर बुनियादी ढांचे से युक्त बनाया जाएगा।

बीमा कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड ने प्रति यात्री बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही जम्मू क्षेत्र में खेल विकास, पुजारियों के विशेष प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें भवान से निकास मार्ग, न्यू वैष्णवी भवन, सांजीछत से भवान तक मार्ग का चौड़ीकरण, ढलान स्थिरीकरण कार्य, कटड़ा में श्री शंकराचार्य जी मंदिर और दिव्यांगजन स्कूल (चैतन्य आश्रम, जम्मू) शामिल हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे