दिग्गज शटलर विक्टर एक्सेलसन का संन्यास


दिग्गज शटलर एक्सेलसन का संन्यास

दो बार के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने गंभीर पीठ की चोट के चलते 32 साल की उम्र में पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और कई बड़े खिताब जीते और लंबे समय तक दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी रहे।

डेनमार्क के इस दिग्गज शटलर का संन्यास खेल जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

एक्सेलसन ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उनकी पीठ की गंभीर चोट ने उनके करियर को प्रभावित किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका शरीर उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दे रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल उनकी सर्जरी हुई थी और लंबे समय तक रिहैब चला, लेकिन अक्टूबर में फिर से चोट बढ़ गई।

इसके बाद वे पहले जैसी ट्रेनिंग और प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे।

डॉक्टरों और सर्जन की सलाह के बाद उन्होंने यह कठिन निर्णय लिया।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि आगे फिर से सर्जरी करनी पड़ सकती है, जो सफल भी हो सकती है और नहीं भी।

एक्सेलसन ने कहा कि उनका शरीर अब रुकने का संकेत दे रहा है, इसलिए उन्होंने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे