पुणे , दिल्ली , कोलकाता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने26 सितंबर को मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणाली का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने इस साल के बजट में 1 लाख करोड़ रुपए के रिसर्च फंड की घोषणा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं। ये 3 सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में इंस्टाल किए गए हैं। देश के लिए 'अर्का और आरुणिक' नाम से 2 हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन तीन सुपर कंप्यूटर का लोकार्पण हुआ है..भौतिक विज्ञान से लेकर भू - विज्ञान औरब्रह्मांड विज्ञान तक ये उन्नत अनुसंधान में मदद करेंगे। ये वो क्षेत्र हैं, जिनमें आज का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जगत, भविष्य की दुनिया को देख रहा है। सुपर कम्प्यूटर की लागत 130 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में 1 लाख करोड़ रुपए के रिसर्च फंड की घोषणा की गई। प्रयास यही है कि भारत 21 वीं सदी की दुनिया को अपने नवाचार से सशक्त बनाए, दुनिया को मजबूत बनाए। आज ऐसा कोई सेक्टर नहीं जिसमें भारत नए निर्णय नहीं ले रहा है, नई नीतियां नहीं बना रहा ,ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो सीधे तौर पर तकनीकी और कंप्यूटिंग क्षमता पर निर्भर नहीं है, ये उद्योग 4.0 में भारत की सफलता का सबसे बड़ा आधार है। जलवायु परिवर्तन हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इन परिस्थितियों में देश के लिए सुपर कंप्यूटिंग सुविधा और सुपर कंप्यूटिंग सुविधा को उपयोग करके नया मॉडल बनाकर ये किसानों, सरकारों, गांवों, शहरों और हर नागरिक के जीवन में जो जलवायु परिवर्तन के कारण चुनौती आ रहे थे उसको फेस करने के लिए ये सुपर कंप्यूटर बहुत मददकार होंगे।
BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs