विंबलडन 2025: पुरस्कार राशि में 7% वृद्धि, विजेताओं को 34 करोड़ रुपए से अधिक


विंबलडन प्राइज मनी 7 प्रतिशत बढ़ी, विजेता को 34 करोड़ रुपए मिलेंगे

वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन का आगाज 30 जून से होगा जबकि इसका समापन 13 जुलाई को होगा। इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1 प्रतिशत अधिक राशि मिलेगी।

विंबलडन के मेजबान ऑल इंग्लैंड क्लब के अधिकारियों ने बताया कि इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि बढ़कर रिकॉर्ड 53.5 मिलियन पाउंड (लगभग 6.23 अरब रुपये) कर दी गई है जिसमें से एकल वर्ग के विजेताओं को तीन मिलियन पाउंड (लगभग 34.93 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। यह रकम पिछले साल की तुलना में सात प्रतिशत और 3.5 मिलियन पाउंड अधिक है।

यह 10 साल पहले इस ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में प्रतियोगियों मिलने वाली राशि से दोगुना है। ऑल इंग्लैंड क्लब की अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा, "हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हमने पुरस्कार राशि में बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है। हमने इस वर्ष पिछले आयोजन की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।"

इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1 प्रतिशत अधिक राशि मिलेगी। एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 66,000 पाउंड (लगभग 76 लाख रुपये) मिलेंगे, जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

विंबलडन 2025 का आयोजन 30 जून से 13 जुलाई तक होगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे