महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल जारी


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल जारी

आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, और इसका ओपनिंग मैच इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच 12 जून 2026 को खेला जाएगा। इस एडिशन में कुल 12 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इन 12 टीमों को दो ग्रुप्स - ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 में शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • शुरुआत की तारीख: 12 जून 2026
  • कुल टीमें: 12 टीमें
  • पहला सेमीफाइनल: 30 जून 2026
  • दूसरा सेमीफाइनल: 2 जुलाई 2026
  • फाइनल: 5 जुलाई 2026
  • कुल अवधि: 24 दिन
  • कुल मैच: 33 मुकाबले
  • वेन्यू: 7 वेन्यू (एजबेस्टन, हैम्पशायर बाउल, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड और लॉर्ड्स)

यह महिला टी20 वर्ल्ड कप रोमांचक मुकाबलों से भरा होगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी!




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे