विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया


विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% किया

14 जनवरी को विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। यह जून के अनुमान से 0.9 प्रतिशत अधिक है। मजबूत घरेलू मांग और लागू किए गए कर सुधारों के असर को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान बढ़ाया गया है।

हालांकि, वैश्विक संस्था ने 2026-27 में भारत की ग्रोथ दर सुस्त होने की बात कही है और समान अवधि के लिए 6.5% रहने का अनुमान जताया है। इसमें यह मान लिया गया है कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाया गया 50% टैरिफ वित्त वर्ष 2026-27 तक लागू रहेगा।

विश्व बैंक की 'ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स' रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रोथ की रफ्तार कम होने के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जून में विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान जताया था।

हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पहले अग्रिम अनुमानों में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4% रहने का अनुमान पेश किया गया था। इसके बाद वैश्विक संस्थाएं और रेटिंग एजेंसियां भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को संशोधित कर रही हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे